न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » निरीक्षण » रानीपुर कोतवाली में एसपी सिटी का धमाकेदार अर्द्धवार्षिक निरीक्षण: साफ–सफाई, CCTV, असलाह से लेकर शस्त्र-अभ्यास तक हर व्यवस्था की गहन जांच, कर्मियों को दिए कड़े दिशा-निर्देश

रानीपुर कोतवाली में एसपी सिटी का धमाकेदार अर्द्धवार्षिक निरीक्षण: साफ–सफाई, CCTV, असलाह से लेकर शस्त्र-अभ्यास तक हर व्यवस्था की गहन जांच, कर्मियों को दिए कड़े दिशा-निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर में शनिवार 22 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार अभय सिंह ने अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ–सफाई, कार्यालय व्यवस्था, मालखाना, भोजनालय, बैरक, आगंतुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क और CCTNS कार्यालय का विस्तृत अवलोकन किया। साथ ही परिसर में स्थापित सभी CCTV कैमरों की कार्यप्रणाली की भी बारीकी से जांच की।एसपी सिटी अभय सिंह ने थाने में मौजूद असलाह एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया तथा मौके पर मौजूद कर्मचारियों से उपकरणों के उपयोग और संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से शस्त्र-अभ्यास भी कराया ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में बेहतर प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।निरीक्षण के उपरांत उन्होंने समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ई-बीट सिस्टम को पूरी तरह अद्यावधिक रखने,

लंबित विवेचनाओं व प्रपत्रों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने और अपराध नियंत्रण के लिए सतर्कता के साथ बेहतर रणनीति अपनाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान, चौकी प्रभारी सुमननगर उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल व महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी द्वारा दिए गए निर्देशों ने पुलिस कार्यप्रणाली में और अधिक अनुशासन तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।

Share This
ALSO READ  रातों-रात अस्पतालों में पहुंची प्रशासनिक टीम, कहीं मिली लापरवाही तो कहीं व्यवस्थाएं दुरुस्त — सीएम के आदेश पर स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा औचक निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 8 8
Users Today : 52
Users Yesterday : 1393
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 8 8
Users Today : 52
Users Yesterday : 1393