न्यूज़ फ्लैश
”काम नहीं तो वेतन नहीं’— डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह का सख्त संदेश, ग्रामीण स्वच्छता अभियान में लापरवाही पर 6 एडीओ (पंचायत) के वेतन आहरण पर रोक” “कांवड़ यात्रा में बवाल! पहले हुई तू-तू मैं-मैं, फिर चली गोली—कांवड़िए पर हमले के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी दबोचे गए” “हरिद्वार जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन मोड: 65 शिकायतें, 32 का मौके पर समाधान, अधिकारियों को साफ चेतावनी—अब लापरवाही नहीं चलेगी!” “हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश” “सोशल मीडिया पर PM और CM के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने वाला अतीक अहमद पुलिस के हत्थे चढ़ा, शिकायत मिलते ही सिडकुल पुलिस ने दिखाई फुर्ती, आरोपी हिरासत में” “हरिद्वार में तमंचे के दम पर लूट मचाने वाले गैंग का पर्दाफाश, लूटी गई स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे 4 शातिर, SSP नवनीत सिंह की सख्ती के आगे नहीं चली बदमाशों की चाल”
Home » क्षेत्रीय » एक जगुआर फाइटर विमान जामनगर, गुजरात- रक्षा स्रोतों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हिंदी अपडेट में समाचार

एक जगुआर फाइटर विमान जामनगर, गुजरात- रक्षा स्रोतों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हिंदी अपडेट में समाचार

गुजरात के जामनगर में जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में जगुआर लड़ाकू विमान के पायलट के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आयी है। मामले में जामनगर के एसपी प्रेमसुख देलू ने बताया कि, भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान जामनगर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

 

इस घटना के दौरान एक पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गया है। वहीं लड़ाकू विमान के दूसरे पायलट की तलाश जारी है।

 

प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान बुधवार रात गुजरात के जामनगर वायुसेना स्टेशन के पास एक गांव में प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें से एक पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल आया। जबकि दूसरा पायलट लापता है। एसपी प्रेमसुख देलू ने बताया कि लड़ाकू विमान जामनगर शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर सुवरदा गांव के एक खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। विमान के क्रैश लैंडिंग के बाद विमान में आग लग गई। पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और लापता पायलट की तलाश शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें – SC: ‘अपराधियों को भी कानून के तहत मिले सुरक्षा’, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के DGP को ‘सुप्रीम’ निर्देश

तीन दिन पहले मेहसाणा में हुई थी दुर्घटना

इससे तीन दिन पहले ही मेहसाणा जिले में निजी विमानन अकादमी का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक महिला प्रशिक्षु पायलट घायल हुई थी। इस मामले में पुलिस अधिकारी बडवा ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार ट्रेनर एयरक्राफ्ट में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण एकल इंजन वाला विमान मेहसाणा शहर के खुले मैदान में क्रैश हो गया। उन्होंने बताया, महिला प्रशिक्षु पायलट ने मेहसाणा हवाई अड्डे से उड़ान भरी। इसके बाद निजी विमानन अकादमी का यह प्रशिक्षण विमान उचर्पी के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें – Asaam: असम में पंचायत चुनाव का बजा बिगुल, दो चरणों में होंगे चुनाव, 11 मई को घोषित होंगे नतीजे

मार्च की शुरुआत में पश्चिम बंगाल-हरियाणा में हादसा

वहीं मार्च महीने के शुरुआत में सात मार्च को पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में वायुसेना के परिवहन विमान ने क्रैश लैंडिंग की थी। हालांकि गनीमत थी कि इस दुर्घटना में एएन-32 विमान के चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए थे। इससे कुछ घंटे पहले हरियाणा के पंचकूला में मोरनी के बालदवाला गांव के पास भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मामले में भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। इस दुर्घटना में विमान के पायलट ने पैराशूट से उतरकर अपनी जान बचाई थी। माना जा रहा है कि विमान तकनीकी खराबी के कारण हादसे का शिकार हुआ था।

341 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 0 3
Users Today : 7
Users Yesterday : 1072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 0 0 3
Users Today : 7
Users Yesterday : 1072