(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार।पहलगाम हत्याकांड को लेकर हरिद्वार में जन आक्रोश फूट पड़ा। भगत सिंह चौक पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका और उसके झंडे पैरों तले रौंदे। प्रदर्शनकारियों ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’, ‘जय श्रीराम’, ‘हिंदू एकता ज़िंदाबाद’ जैसे नारे लगाकर अपना गुस्सा जाहिर किया।
जिला संयोजक अमित मुल्तानिया ने चेतावनी दी कि हिंदुओं की हत्या का जवाब अब सड़क से संसद तक दिया जाएगा।
जिला सहमंत्री दीपक तालियान ने कहा कि पहलगाम में धर्म पूछकर की गई हत्याएं पाकिस्तान की जिहादी मानसिकता का प्रमाण हैं।
प्रदर्शन में दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए और माहौल जोशीला रहा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

596 Views


























Users Today : 246
Users Yesterday : 1287
