न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में डीएम का बड़ा एक्शन: धीमी रफ्तार पर यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोका, 5 दिन में भूमिगत बिजली लाइन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम!” “वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज” “मौसम बना राहुल गांधी के रास्ते की दीवार! अल्मोड़ा की जनसभा से पहले पंतनगर में रुका हेलीकॉप्टर, समर्थकों का इंतजार बढ़ा” “कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम” “श्रीनगर में विकास का मेगा धमाका: डॉ. धन सिंह रावत ने करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात, सड़क-शिक्षा-विद्युत से बदलेगी गांवों की तस्वीर” “हरिद्वार में सफाई कर्मचारियों के हक की बड़ी लड़ाई! “10 साल से संविदा पर काम कर रहे सफाई कर्मियों को नियमित करो, उत्पीड़न हुआ तो होगी कार्रवाई” — भगवत प्रसाद मकवाना”
Home » शुभारंभ » “रानीपुर में विकास का नया अध्याय: विधायक आदेश चौहान ने किया 12 करोड़ की भव्य सड़क पुनर्निर्माण योजना का शुभारंभ, धामी सरकार ने जनसुविधाओं को दी टर्बो रफ्तार”

“रानीपुर में विकास का नया अध्याय: विधायक आदेश चौहान ने किया 12 करोड़ की भव्य सड़क पुनर्निर्माण योजना का शुभारंभ, धामी सरकार ने जनसुविधाओं को दी टर्बो रफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने शिवालिक नगर में बहादराबाद सिडकुल फोरलेन से शिवालिक नगर सीआईएसएफ चौक तक सड़क के चौड़ीकरण सहित पुनर्निर्माण का कार्य पूजन कर शुरू कराया। रानीपुर विधायक द्वारा प्रस्तावित कुंभ निधि से लगभग 4 किमी बनने वाली इस सड़क का लगभग 12 करोड रुपए की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा पुनर्निर्माण किया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण से इस मार्ग से रोजाना जिला मुख्यालय, सिडकुल, बहादराबाद आने-जाने वाले हजारों लोगों के अलावा सुभाष नगर, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, भेल उपनगरी, शिवालिक नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की ओर आने जाने वाले लोगों को भी बड़ा लाभ मिलेगा ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों द्वारा विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद एवं स्वागत किया गया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि पूरे क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य को प्राथमिकता के आधार पर धरातल तक पहुंचा जा रहा है। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध जनता के बीच पहुंचाया जाए। अनियोजित विकसित क्षेत्र का विकास भी सरकार की योजना में शामिल है।इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी संजीव गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल वशिष्ठ,अशोक मेहता,शिवालिक नगर के तीनों व्यापार मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, विभाष सिन्हा,धर्मेन्द्र विश्नोई,सामुदायिक केंद्र अध्यक्ष उमेश शर्मा, सचिव भारत भूषण,मंदिर समिति अध्यक्ष ऐ के माथुर, नगर पालिका शिवालिक नगर सभासद विरेन्द्र अवस्थी, पंकज चौहान, हरिओम चौहान, शीतल पुंडीर, अमरदीप सिंह रॉबिन, राजकुमार यादव,रमेश पाठक, गरिमा सिंह,गौरव पुंडीर,अनिल राणा,वरूण वशिष्ठ, नरेंद्र चौहान,इंद्रपाल शर्मा, ओ एन शुक्ला ,इंद्राज दुग्गल ,सुरेंद्र कर्णवाल,मोहित चौहान, मंजू नौटियाल, अनुज शर्मा, राकेश शर्मा ,राकेश राणा, रेखा सिंगल, ओमवीर राणा, मंगल मूर्ति, सुनील गोयल, बीपी गुप्ता, सुभाष कपूर, राधेश्याम पाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे ।

225 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 8 3 2
Users Today : 560
Users Yesterday : 1287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 8 3 2
Users Today : 560
Users Yesterday : 1287