न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » कार्यवाही » “सिडकुल पुलिस की सटीक कार्रवाई! कुछ ही दिनों में ई-रिक्शा चोर धराया, चोरी का वाहन बरामद — हरिद्वार पुलिस की तगड़ी पकड़ से नहीं बच पाया ‘काका’ चोर”

“सिडकुल पुलिस की सटीक कार्रवाई! कुछ ही दिनों में ई-रिक्शा चोर धराया, चोरी का वाहन बरामद — हरिद्वार पुलिस की तगड़ी पकड़ से नहीं बच पाया ‘काका’ चोर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा चोरी के मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वादी संदीप पुत्र उमाशंकर, निवासी चारपानी खुर्द गोरखपुर (उ.प्र.) हाल निवासी रावली महदूद ने 7 अक्टूबर 2025 को अपने ई-रिक्शा की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 559/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने जांच शुरू की और दौराने चेकिंग रावली महदूद तिराहे से आरोपी आयुष उर्फ आशु उर्फ काका पुत्र राजेश निवासी रोशनपुरी, सावित्री स्कूल के पीछे, रावली महदूद को चोरी के ई-रिक्शा संख्या UK08-ES-1978 के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अनिल बिष्ट, हेड कांस्टेबल संजय तोमर तथा कांस्टेबल सुनील कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की इस तत्परता से न केवल चोरी का माल बरामद हुआ बल्कि आरोपी भी पुलिस के शिकंजे में आ गया। थाना सिडकुल पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 8 7
Users Today : 32
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 8 7
Users Today : 32
Users Yesterday : 523