न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » देशप्रेम » बहादराबाद थाना में गूंजा “वंदे मातरम” का स्वर — देशभक्ति के रंग में सरोबार दिखे पुलिस कर्मी, गूंज उठा परिसर देशप्रेम के जयघोषों से

बहादराबाद थाना में गूंजा “वंदे मातरम” का स्वर — देशभक्ति के रंग में सरोबार दिखे पुलिस कर्मी, गूंज उठा परिसर देशप्रेम के जयघोषों से

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जनपद पुलिस मुख्यालय, पुलिस लाइन रोशनाबाद सहित जनपद के सभी थानों, शाखाओं एवं कार्यालयों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने उत्साह, जोश और गर्व के साथ सामूहिक रूप से “वंदे मातरम” का गायन किया।कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में सरोबार दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों की एकजुट स्वर लहरियों से परिसर गूंज उठा। इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशप्रेम की भावना को सशक्त बनाना था। अधिकारियों ने कहा कि “वंदे मातरम” केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारतीय अस्मिता और स्वतंत्रता संग्राम का अमर प्रतीक है, जिसने देशवासियों को आज़ादी की राह पर प्रेरित किया।इस मौके पर पुलिस लाइन रोशनाबाद, बहादराबाद थाना, महिला थाने सहित सभी इकाइयों में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक स्वर में गीत गाकर भारत माता के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में देश की एकता और समृद्धि के लिए सभी ने संकल्प लिया कि वे सदैव राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

यह आयोजन न केवल देशभक्ति की भावना को प्रबल करने वाला रहा, बल्कि पुलिस कर्मियों में कर्तव्यनिष्ठा और संगठनात्मक एकता का भी सशक्त संदेश छोड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 6
Users Today : 641
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 6
Users Today : 641
Users Yesterday : 496