न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा हरिद्वार! जूना अखाड़े के रमता पंचों के नगर प्रवेश के साथ कुंभ-2027 की धार्मिक गतिविधियों का भव्य आगाज BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर प्रशासन अलर्ट मोड में, सीसीटीवी से हर घाट पर पैनी नजर—अफसरों को भीड़ नियंत्रण के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: हरिद्वार में यातायात नियमों की अनदेखी पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 42 वाहनों के 44 चालान, 2 सीज; बसों में यात्री सुरक्षा मानकों की भी खुली पोल BIG BREAKING:: रविदास जी के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार, समानता और सम्मान के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखंड BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे CM धामी, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर टेका मत्था, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: गुरु रविदास जयंती वर्ष पर हरिद्वार पहुंचेंगे सीएम धामी, धनौरी में समरसता संकल्प यात्रा में करेंगे प्रतिभाग; प्रशासन अलर्ट!
Home » सवाल » “हरिद्वार के सम्मान की लड़ाई सदन से सड़क तक लड़ी जाएगी : विधायक रवि बहादुर बोले – पहाड़-मैदान का विवाद खड़ा कर रही भाजपा, दिखा रही दोहरी सोच और तुच्छ मानसिकता”

“हरिद्वार के सम्मान की लड़ाई सदन से सड़क तक लड़ी जाएगी : विधायक रवि बहादुर बोले – पहाड़-मैदान का विवाद खड़ा कर रही भाजपा, दिखा रही दोहरी सोच और तुच्छ मानसिकता”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । बृहष्पतिवार को ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक रवि बहादुर ने कहा कि सदन नियमों से चलता है। एजेंडे के अनुसार सदन में राज्य की रजत जयंती पर चर्चा की जानी थी। लेकिन भाजपा विधायकों ने पहाड़ मैदान का विवाद खड़ा कर दिया। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रवि बहादुर ने कहा कि इस मुद्दे को जनता को बीच ले जाया जाएगा और हरिद्वार के सम्मान की लड़ाई सदन से सड़क तक लड़ी जाएगी। हरिद्वार प्रदेश को सबसे अधिक राजस्व देने वाला जिला है। इसके बावजूद हरिद्वार के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। हरिद्वार में मूल निवास के बजाए स्थाई निवास दिया जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्र में कृषि सब्सिडी अधिक तथा मैदानी जिलों में कम है। बिजली दरों में भी अंतर है। भू कानून से मैदानी जिलों को अलग रखा गया। लोगों के विरोध के बाद भी हरिद्वार में शहरों और गांवों में स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जा रहे हैं।

रवि बहादुर ने कहा कि बात किसी दल विशेष की नहीं। बल्कि हरिद्वार के सम्मान की है। सदन में जो कुछ हुआ। इससे भाजपा के लोग भी आहत हैं। भाजपा के कई नेताओं ने उन्हें फोन कर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के सभी 11 विधायकों को इस मुद्दे को उठाना होगा। वे भाजपा के विधायकों से भी इस संबंध में बात करेंगे और एक प्रदेश एक नियम को मुद्दा बनाकर लोगों के बीच जाएंगे

ALSO READ  "देहरादून के डीएम आशीष चौहान का बैंकों पर बड़ा प्रहार: ‘गरीबों को कर्ज के जाल में फंसाया तो होगी सख्त कार्रवाई’, SBI समेत कई बैंकों की कार्यशैली पर उठे सवाल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 5 3 3
Users Today : 640
Users Yesterday : 660
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 5 3 3
Users Today : 640
Users Yesterday : 660