न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » समारोह » राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित कर भावनाओं का पुल बाँधा – शिवालिक नगर में राजीव शर्मा ने मनाया उत्तराखंड रजत जयंती का गौरव समारोह

राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित कर भावनाओं का पुल बाँधा – शिवालिक नगर में राजीव शर्मा ने मनाया उत्तराखंड रजत जयंती का गौरव समारोह

(शहजाद अली हरिद्वार)शिवालिक नगर । उत्तराखंड राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में नगर पालिका शिवालिक नगर द्वारा विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत नगर पालिका कार्यालय परिसर में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्य आंदोलन के दौरान अपने संघर्ष, त्याग और बलिदान से उत्तराखंड राज्य के निर्माण में योगदान देने वाले वीर आंदोलनकारियों को नमन करते हुए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड का यह गौरवशाली सफर हमारे आंदोलनकारियों की मेहनत, बलिदान और जनआंदोलन की उपज है। आज जब हम रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं, तब हमें उन सभी वीरों को याद करना चाहिए जिन्होंने इस राज्य को अलग पहचान दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया।”उन्होंने आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। आज उत्तराखंड शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, आधारभूत संरचना और धार्मिक आस्था के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है।कार्यक्रमों की श्रृंखला में श्री शिव मंदिर शिवालिक नगर में गीता पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें नगरवासियों और श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर प्रदेश और नगर की सुख-समृद्धि, शांति और एकता के लिए प्रार्थना की गई।नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि गीता का संदेश हमें धर्म, कर्म और कर्तव्यनिष्ठा का मार्ग दिखाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने नगर और राज्य के विकास में सक्रिय योगदान दें तथा स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध शिवालिक नगर के निर्माण में सहयोगी बनें।आंदोलनकारी त्रिलोकचंद भट्ट, गिरीश घिल्डियाल, धनंजय नौटियाल,सरोज बहुगुणा, सुष्मिता नैथानी, प्रमोद डोभाल, एसपी बोढियाल, हिम्मत सिंह नेगी,सुरेंद्र प्रसाद मुलासी, शिवराम,पुरी, प्रतिमा बहुगुणा, प्रेम सिंह नेगी, के एस गोसांई रमेश नैथानी आदि को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सभासद वीरेंद्र अवस्थी, हरिओम चौहान, पंकज कुमार, डॉ राजकुमार यादव, रमेश पाठक, गरिमा सिंह, नूतन वर्मा व दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, महामंत्री पंकज चौहान, सभासद प्रतिनिधि गौरव पुंडीर, अनिल राणा,हरेंद्र सिंह, अजय मलिक, जिला मंत्री रितु ठाकुर, गौरव रौतेला,शशि भूषण पांडे, दीपा सिंह, दीपिका शर्मा, रवि वर्मा, आदित्य मलिक,रविंद्र उनियाल, रिंकू सिंह,भागेश्वरी बग्गा, रिंकू सिंह, अशोक उपाध्याय, एके माथुर, अनीता वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, कर्मचारीगण, स्थानीय गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और अनेक आंदोलनकारी उपस्थित रहे

ALSO READ  BIG BREAKING:: वन्यजीव संरक्षण पर राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले—सुरक्षित वन्यजीव ही उत्तराखण्ड के सुरक्षित भविष्य की पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 1 1
Users Today : 20
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 1 1
Users Today : 20
Users Yesterday : 811