न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » निरीक्षण » “मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र का औचक निरीक्षण — गंदगी और लापरवाही पर नाराज, स्टॉक रजिस्टर न दिखाने पर जताई सख्त नाराजगी, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग को दिए सुधार के सख्त निर्देश”

“मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र का औचक निरीक्षण — गंदगी और लापरवाही पर नाराज, स्टॉक रजिस्टर न दिखाने पर जताई सख्त नाराजगी, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग को दिए सुधार के सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने मंगलवार को सुल्तानपुर पहुॅचकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान शौचालय की सफाई सही से न होने एवं शौचालय गन्दा होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शौचालय की सफाई व्यवस्था सही करने के निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर न दिखा पाने पर भी सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए स्टॉक रजिस्टर शीघ्रता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सालय में पर्याप्त मात्रा में एन्टीवेनम वैक्सीन रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये।निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में मौजूद बीमार व्यक्तियों एवं उनके तीमारदारों द्वारा डॉक्टर्स की कार्यशैली की प्रशंसा करने तथा दवाओं का रख-रखाव सही पाये जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने सन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने एएनएम सेन्टर के निरीक्षण के दौरान एएनएम को सभी प्रकार का डाटा अद्यतन रखने के निर्देश एएनएम को दिये।उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान छात्रों की उपस्थिति कम पाये जाने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए छात्रों की उपस्थित बढ़ाने हेतु अभिभावकों के साथ बैठक करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने मिड-डे मिल योजना के अन्तर्गत भोजन चार्ट के अनुसार ही प्रतिदिन बच्चों को गुणवत्तायुक्त भोजन देने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि भोजन हेतु निर्धारित चार्ट के अनुसार ही विद्यार्थियों को भोजन उपलब्ध कराया जाये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल वर्मा आदि उपस्थित थे।

ALSO READ  "आरटीओ हरिद्वार में संदीप सैनी का धावा: रिकॉर्ड चेक, सेक्शन स्कैन और साफ-सफाई तक—पूरे सिस्टम को दी पारदर्शिता-समयबद्धता की कड़ी हिदायत!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 6 6
Users Today : 219
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 6 6
Users Today : 219
Users Yesterday : 930