न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर
Home » समारोह » “इगास बग्वाल में झूम उठा शिवालिक नगर! मुख्य अतिथि राजीव शर्मा की मौजूदगी ने बढ़ाया उत्सव का रंग, लोक संस्कृति, नृत्य और सम्मान समारोह ने बांधा समा”

“इगास बग्वाल में झूम उठा शिवालिक नगर! मुख्य अतिथि राजीव शर्मा की मौजूदगी ने बढ़ाया उत्सव का रंग, लोक संस्कृति, नृत्य और सम्मान समारोह ने बांधा समा”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक पर्व इगास बग्वाल के अवसर पर शिवालिक नगर टिहरी विस्थापित कॉलोनी में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर शिवालिक नगर अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी उपस्थित जनों को इगास बग्वाल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व हमारी लोक संस्कृति, परंपराओं और सामूहिकता की भावना का प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से हमें अपनी जड़ों, रीति-रिवाजों और सामाजिक एकता को सहेजने का अवसर मिलता है।कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और बच्चों द्वारा लोकनृत्य, गीत और पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंडी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों, समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों तथा सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।श्री राजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी में अपनी लोक परंपराओं के प्रति गर्व की भावना पैदा करते हैं। उन्होंने इस सुंदर, भावपूर्ण और सांस्कृतिक आयोजन के सफल संचालन के लिए मंडल अध्यक्ष श्री कैलाश भंडारी, श्री रविंद्र उनियाल तथा उनकी पूरी टीम को हृदय से बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन पारंपरिक पकवानों के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में हुआ।

ALSO READ  "खेल भावना का जश्न: डीपीएस दौलतपुर जूनियर कनखल में वार्षिक खेलकूद समारोह 2026 बना ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा का महाउत्सव"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 7 7
Users Today : 130
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 7 7
Users Today : 130
Users Yesterday : 930