न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » प्रतीक » “ग्रामीण प्रतिभाओं को दे रहा पंख, शिक्षा–अनुसंधान–संस्कार का उज्ज्वल संगम बना राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज — हरिद्वार में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का नया प्रतीक”

“ग्रामीण प्रतिभाओं को दे रहा पंख, शिक्षा–अनुसंधान–संस्कार का उज्ज्वल संगम बना राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज — हरिद्वार में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का नया प्रतीक”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद (हरिद्वार): राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज, बहादराबाद ने अल्प अवधि में शिक्षा, अनुसंधान और सामाजिक दायित्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। कॉलेज के संस्थापक स्व. मा. कमलेश कुमार चौहान के सपनों को साकार करते हुए यह संस्थान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रबंधन एवं कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उनका उद्देश्य था कि ग्रामीण युवाओं को भी वही शैक्षणिक अवसर मिलें जो बड़े शहरों के विद्यार्थियों को प्राप्त होते हैं। उसी दृष्टिकोण के तहत राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज की स्थापना की गई, जो आज हरिद्वार जनपद ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड राज्य के उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थानों में अपनी अलग पहचान बना चुका है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राघवेन्द्र चौहान के कुशल नेतृत्व में संस्थान ने शिक्षा, अनुशासन, अनुसंधान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की है। संस्थान का शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करता है। कॉलेज में नियमित रूप से सेमिनार, कार्यशालाएँ, करियर काउंसलिंग सत्र और शैक्षणिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों को बदलते हुए वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप तैयार करना है।

उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें रोजगारोन्मुखी कौशल, नैतिकता और सामाजिक मूल्यों से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि “राजकमल कॉलेज का लक्ष्य ऐसे युवाओं को तैयार करना है जो न केवल अपने करियर में सफल हों, बल्कि समाज के विकास में भी सार्थक योगदान दे सकें।” उनका मानना है कि राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज ने बहादराबाद और आसपास के क्षेत्र में शिक्षा का ऐसा वातावरण बनाया है, जिसने सैकड़ों परिवारों के बच्चों को अपने घर के निकट ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर दिया जा सकें।

कॉलेज का मानना है कि आज की शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को शोध, नवाचार, उद्यमिता और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में भी प्रेरित करना चाहिए। कॉलेज द्वारा गाँवों और आस-पास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, जल संरक्षण और नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव विकसित करना है।कॉलेज का शैक्षणिक ढाँचा आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है। तथा कॉलेज में स्मार्ट क्लासरूम, Wi-Fi सुविधा, आधुनिक प्रयोगशालाएँ, ई-लाइब्रेरी, समृद्ध पुस्तकालय, उन्नत कंप्यूटर लैब और डिजिटल लर्निंग सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

कॉलेज के शिक्षक न केवल अध्यापन में निपुण हैं, बल्कि विद्यार्थियों के कैरियर मार्गदर्शन और व्यक्तित्व निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। कॉलेज द्वारा सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ, विज्ञान प्रदर्शनी, खेलकूद, निबंध लेखन, वाद-विवाद, क्विज़ प्रतियोगिता आदि गतिविधियाँ विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करता है। जिससे विद्यार्थियों में नेतृत्व, टीमवर्क और आत्मविश्वास का विकास होता है।

यह कॉलेज अब केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं रहा, बल्कि एक ऐसा “शैक्षणिक प्रेरणा केंद्र” बन चुका है, जो युवाओं में उज्जवल भविष्य की आशा जगाता है। और निरंतर प्रगति और उत्कृष्ट परिणामों के चलते राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज आज शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त प्रतीक बन चुका है। संस्थान का यह विश्वास है कि “सच्ची शिक्षा वही है, जो ज्ञान के साथ संस्कार भी दे।”इसी सिद्धांत पर चलते हुए कॉलेज अपने विद्यार्थियों को ऐसे नागरिक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयत्नशील है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 8
Users Today : 17
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 8
Users Today : 17
Users Yesterday : 811