न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » अभियान » मुख्यमंत्री के गड्ढामुक्त सड़कों के अभियान को डीएम मयूर दीक्षित ने दिया ज़मीनी अंजाम — तीन दिन में रसियाबड़ डायवर्जन होगा दुरुस्त, यात्रियों को जल्द मिलेगी राहत, हाईवे पर दौड़ेगी विकास की रफ्तार

मुख्यमंत्री के गड्ढामुक्त सड़कों के अभियान को डीएम मयूर दीक्षित ने दिया ज़मीनी अंजाम — तीन दिन में रसियाबड़ डायवर्जन होगा दुरुस्त, यात्रियों को जल्द मिलेगी राहत, हाईवे पर दौड़ेगी विकास की रफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सड़कों को गढ्ढा मुक्त करने आदेशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को हरिद्वार-नजीबाबाद नेशनल हाईवे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, प्रगति, सुरक्षा मानकों एवं निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का गहनता से जायज़ा लिया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रसियाबड़़ के पास बने लगभग 2.2 किमी डायवर्जन मार्ग का रिपेयरिंग कार्य तत्काल शुरू कराने और 3 दिन के भीतर पूरा कर प्रगति रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित उपलब्ध कराने के निर्देश पीडी एनएचएआई को दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि. निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

परियोजना निदेशक एस.शर्मा ने बताया कि 3 दिन के भीतर डायवर्जन का रिपेयरिंग कार्य पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि नजीबाबाद बायपास निर्माण कार्य भी इस वर्ष के अन्त तक पूर्ण कर लिया जायेगा और हरिद्वार आने वाले यात्रियों को नजीबाबाद शहर में लगने वाले जाम एवं धीमे ट्रैफिक से मुक्ति मिलेगी, जिससे यात्रियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम जितेन्द्र कुमार, पीडी एनएचएआई एस.शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

ALSO READ  "वनाग्नि को लेकर हरिद्वार में महाअभियान: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर आपदा मित्रों को फायर कंट्रोल सामग्री, चंडी–मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में हाई अलर्ट और मॉक ड्रिल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 4
Users Today : 13
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 4
Users Today : 13
Users Yesterday : 811