न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » कार्यवाही » “दीपावली की रात बुझा दिया पुलिस ने चोरी का दीया: भेल कर्मचारी के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा, पूर्व परिचित ही निकला सोने-चांदी का चोर!”

“दीपावली की रात बुझा दिया पुलिस ने चोरी का दीया: भेल कर्मचारी के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा, पूर्व परिचित ही निकला सोने-चांदी का चोर!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। दीपावली की रात भेल कर्मचारी के आवास मे हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए रानीपुर कोतवाली पुलिस व सीआईयू की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात और नकदी बरामद हुई है। आरोपी कर्मचारी का पूर्व परिचित है और पूर्व में साथ ही क्वार्टर में रहता था।

21 अक्तूबर को भेल में सहायक प्रबंधक के तौर पर तैनात ईशान बनर्जी ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात चोर द्वारा दीपावली की रात भेल सेक्टर-2 स्थित आवास का ताला तोड़कर करीब 6 तोला सोना, 500 ग्राम चांदी, 5 हजार रूपए नकद व अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस टीम ने सुरागरसी करते हुए एसबीआई चौक सेक्टर-2 से सत्यवीर पुत्र रामअवतार निवासी स्वाले नगर बरेली थाना किला जिला बरेली उ.प्र. को को दबोचकर उसके पास मौजूद बैग में रखी चोरी की गयी सोने, चांदी की ज्वैलरी, 2 हजार रूपए व अन्य सामान बरामद कर लिया।

पूछताछ में आरोपित सत्यवीर ने बताया कि वह पहले पीड़ित के क्वार्टर में ही उनके परिवार के साथ रहता था। करीब एक साल पहले वह अपने गांव चला गया था। लेकिन बीच बीच में हरिद्वार आता जाता रहता था। इस बीच उसने घर के बाहर के दरवाजों की एक-एक चाबी चोरी कर ली। उसे परिवार के दीपावली पर हर साल अपने जानने वालों के यहां जाने की जानकारी पहले से थी। इसका फायदा उठाते हुए दीपावली की रात उसने घर का ताला खोलकर जेवरात व नकदी चोरी कर ली व चाबी रास्ते में फेंक दी। चोरी किये गये जेवरात बैग में भरकर उसने सेक्टर-2 के पास झाडियों में छुपा दिया था। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी शान्ति कुमार, एसएसआई नितिन चौहान, एसआई देवेन्द्र सिंह पाल, अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, हेडकांस्टेबल जितेन्द्र चौधरी, विमल नेगी, कांस्टेबल उदय नेगी, संदीप तोमर, सीआईयू प्रभारी नरेन्द्र सिंह बिष्ट व कांस्टेबल वसीम शामिल रहे।

ALSO READ  "दुबई से गैंगस्टर की घर-वापसी: उत्तराखण्ड पुलिस का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड ब्रेकर ऑपरेशन, करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड जगदीश पुनेठा गिरफ्तार"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 9
Users Today : 162
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 0 9
Users Today : 162
Users Yesterday : 930