न्यूज़ फ्लैश
“खेला शुरू! कांग्रेस ने चली वो चाल कि उड़ जाएगी भाजपा की नींद; रानीपुर के 206 बूथों पर तैनात हुए अभेद्य ‘सिक्योरिटी गार्ड्स’, ट्रेनिंग में खा ली कसम—’अब एक भी फर्जी वोट पड़ा तो खैर नहीं!'” ”काम नहीं तो वेतन नहीं’— डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह का सख्त संदेश, ग्रामीण स्वच्छता अभियान में लापरवाही पर 6 एडीओ (पंचायत) के वेतन आहरण पर रोक” “कांवड़ यात्रा में बवाल! पहले हुई तू-तू मैं-मैं, फिर चली गोली—कांवड़िए पर हमले के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी दबोचे गए” “हरिद्वार जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन मोड: 65 शिकायतें, 32 का मौके पर समाधान, अधिकारियों को साफ चेतावनी—अब लापरवाही नहीं चलेगी!” “हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश” “सोशल मीडिया पर PM और CM के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने वाला अतीक अहमद पुलिस के हत्थे चढ़ा, शिकायत मिलते ही सिडकुल पुलिस ने दिखाई फुर्ती, आरोपी हिरासत में”
Home » हंगामा » “दीपावली की रात हंगामा: पटाखों पर टकराव में बुजुर्ग ने युवकों पर फेंका तेजाब, एक गंभीर झुलसा — ग्रामीणों ने अधमरा कर पुलिस के हवाले किया”

“दीपावली की रात हंगामा: पटाखों पर टकराव में बुजुर्ग ने युवकों पर फेंका तेजाब, एक गंभीर झुलसा — ग्रामीणों ने अधमरा कर पुलिस के हवाले किया”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग ने तीन युवकों पर तेजाब फेंक दिया। जिस कारण एक गभीर रूप से व दो आंशिक रूप से झुलस गए। तेजाब फेंकने के बाद लोगों ने बुजुर्ग को जमकर पीटा। अधमरी हालत में बुजुर्ग को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं युवक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भिक्कमपुर गांव में बीती रात दीपावली पर सौरभ, राहुल व दीपक उम्र 17 व 18 वर्ष पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान गांव के ही गोर्वधन उम्र 60 वर्ष का पटाखे जलाने को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान गुस्से में गोवर्धन ने तीनों युवको पर तेजाब फेंक दिया। जिस कारण से सौरभ बुरी तरह झुलस गया, जबकि दोनों युवक आंशिक रूप से झुलस गए।

तेजाब फेंकने की घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने गोर्वधन की जमकर पिटायी कर दी। पिटायी के कारण बुजुर्ग अधमरा हो गया। युवकों के परिजन अधमरी हालत में गोर्वधन को पुलिस चौकी लेकर पहुंचे और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने गोर्वधन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं गंभीर रूप से झुलसे सौरभ का भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बताते हैं कि जिस समय गोवर्धन ने तेजाब फेंकने की घटना को अंजाम दिया वह नशे की हालत में था। रात्रि में हुई इस घटना से दीपावली के रंग में भंग पड़ गया।

भिक्कमपुर चौकी इंजार्च वीरेन्द्र सिंह का कहना है कि युवकों पर तेजाब फेंकने की घटना सामने आयी थी। घटना के बाद आरोपित की लोगों ने पिटायी की, जिस कारण वह गंभीर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

603 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 1 8 7
Users Today : 191
Users Yesterday : 1072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“खेला शुरू! कांग्रेस ने चली वो चाल कि उड़ जाएगी भाजपा की नींद; रानीपुर के 206 बूथों पर तैनात हुए अभेद्य ‘सिक्योरिटी गार्ड्स’, ट्रेनिंग में खा ली कसम—’अब एक भी फर्जी वोट पड़ा तो खैर नहीं!'”

“हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण से लेकर नए पंजीकरण तक दिए गए अहम दिशा-निर्देश”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 0 1 8 7
Users Today : 191
Users Yesterday : 1072