न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » धमाल » “नरसन की जीत का धमाल! वंदना कटारिया स्टेडियम में शैक्षिक एथलेटिक्स और सांस्कृतिक मुकाबलों में युवा प्रतिभाओं ने दिखाया जोश, तनु-करिश्मा ने रचा इतिहास, हरिद्वार गूंजा नारसन के नाम”

“नरसन की जीत का धमाल! वंदना कटारिया स्टेडियम में शैक्षिक एथलेटिक्स और सांस्कृतिक मुकाबलों में युवा प्रतिभाओं ने दिखाया जोश, तनु-करिश्मा ने रचा इतिहास, हरिद्वार गूंजा नारसन के नाम”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। वंदना कटारिया स्टेडियम रोशनाबाद हरिद्वार के प्रांगण में जनपद स्तरीय शैक्षिक एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में नारसन ब्लॉक ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान बहादराबाद एवं तीसरा स्थान लक्सर ब्लॉक ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के दौरान अंडर-19 बालिका वर्ग मे 100 मी में अलीशा ने प्रथम स्थान एलिसा ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान मनी तीसरा स्थान साक्षी ने प्राप्त किया। भला फेक में करिश्मा ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान निधि एवं सृष्टि सैनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया,200 मी बालिका वर्ग में पूजा ने प्रथम, विशाखा ने दूसरा एवं वंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मी बालिका वर्ग में विशाखा ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान निक्की ने एवं तीसरा स्थान रिया पाल ने प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में करिश्मा ने प्रथम स्थान, खुशबू ने दूसरा स्थान एवं तीसरा स्थान रिया पाल ने प्राप्त किया। 1500 मी बालिका वर्ग में विशाखा ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान खुशी एवं तीसरा स्थान पूर्वा ने प्राप्त किया। गोला फेक में करिश्मा ने प्रथम, बरसाने द्वितीय एवं तृतीय स्थान रिया पालने प्राप्त किया।

अंडर 14 बालक वर्ग में ऊंची कूद में राम मोहन ने प्रथम स्थान एवं उज्जवल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, भला फेक संदीप ने प्रथम स्थान, मयंक ने दूसरा स्थान एवं तीसरा स्थान कार्तिक सैनी ने प्राप्त किया डिस्कस थ्रो में देव नौटियाल ने प्रथम, निखिल ने दूसरा स्थान एवं तीसरा स्थान ओमवीर ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में वंश कटारिया ने प्रथम स्थान,आशीष ने दूसरा स्थान एवं तीसरा स्थान तनिष्क ने प्राप्त किया।

अंडर 14 बालिका वर्ग 400 मीटर में तनु ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान गुंजन एवं तीसरा स्थान करीना ने प्राप्त किया। चक फेक में वंशिका ने प्रथम, खुशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर 17 बालिका वर्ग में 1500 मी नेहा ने प्रथम, रिया बसरा ने दूसरा एवं तीसरा स्थान सेवी ने प्राप्त किया। 400 मी विधि पालने पहला स्थान, कार्तिक ने दूसरा स्थान एवं तीसरा स्थान सानिया ने प्राप्त किया। 800 मी में आयुषी ने प्रथम स्थान, विधि पाल ने दूसरा स्थान एवं कार्तिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, लंबी कूद में तनु ने पहला स्थान,ईशा ने दूसरा स्थान एवं वंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, ऊंची कूद में वंशिका ने प्रथम स्थान, राधिका ने दूसरा स्थान एवं तीसरा स्थान लक्ष्मी ने प्राप्त किया, 3000 मीटर में काजल ने प्रथम स्थान, रिया भंडारी ने दूसरा स्थान एवं सेवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में सुबोध नयन, संजीव राणा, ओम सिंह, संत कुमार, हेमंत सैनी मनीष काकरान , सौरभ कुमार,मनजीत राणा, प्रदीप कुकरेती, संजय अरोड़ा, प्रीति सैनी, शालू तोमर, प्रीती जोशी,पआलोक द्विवेदी, अंजेश, आलोक चौधरी,अरुण कुमार खरे, संदीप, सोनिया सैनी आदि शारीरिक शिक्षकों ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया।

प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य कीड़ा अधिकारी हरिद्वार सबली गुरुंग ने उपस्थित होकर विजेताओं को आभार प्रकट किया एवं चैंपियनशिप प्रदान की। मंच का संचालन मुकेश वशिष्ठ द एवं प्रवीण जट राणा ने किया। अंत में मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार आशुतोष भंडारी, खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौड़ एवं जिला खेल समन्वक हरिद्वार गजेंद्र सिंह ने सभी प्रतिभागियों, विजेताओं एवं सहयोगियों का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 6 9
Users Today : 43
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 6 9
Users Today : 43
Users Yesterday : 1035