न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ यात्रा 2026 से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से मिले सीएमओ, श्रद्धालुओं के लिए बन रहा विशेष हेल्थ प्लान!” “हरिद्वार पहुंचे आईजी राजीव स्वरुप, अपराध समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए कड़े निर्देश; बोले— संवेदनशील जनपद में पुलिसिंग का स्तर और बेहतर बनाएं” “श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान तेज” “हरित हरिद्वार का संकल्प: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने पत्नी संग किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश” “HRDA में नई तैनाती से बढ़ी हलचल, जमीनी अनुभव वाले अधिकारी प्रत्यूष सिंह बने सचिव; विकास, नियोजन और प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा” “उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा धमाका: कई IPS-PPS अधिकारियों के तबादले, कुंभ-2027 से लेकर ट्रैफिक और CID तक नई तैनातियां!”
Home » हादसा » हरिद्वार में गंगनहर का दर्दनाक हादसा : भाई को बचाते हुए दो बहनें तेज बहाव में डूबीं

हरिद्वार में गंगनहर का दर्दनाक हादसा : भाई को बचाते हुए दो बहनें तेज बहाव में डूबीं

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के बहादराबाद-सिडकुल मार्ग स्थित छठ पूजा घाट पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाते समय पानी के तेज बहाव में बह रहे अपने भाई को बचाने के प्रयास में 14 और 15 वर्षीय दो बहनें गंगनहर में डूब गईं। भाई को सकुशल बचा लिया गया, लेकिन दोनों बहनें लापता हैं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची जल पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पीड़ित परिवार मूलतः उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद का निवासी है और वर्तमान में हरिद्वार के सलेमपुर क्षेत्र में रह रहा है।

गर्मी के मौसम में नहाने के दौरान गंगनहर में डूबने की घटनाओं में इजाफा देखा जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और परिवार से घटना की विस्तृत जानकारी ली।

जल पुलिस को सर्च अभियान के लिए तत्काल सूचित कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई है।

983 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 4 1 2 4
Users Today : 229
Users Yesterday : 866

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 4 1 2 4
Users Today : 229
Users Yesterday : 866