न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » हड़कंप » करंट के शिकंजे में फंसा जंगल का राजा! बहादराबाद रेंज में नर हाथी की दर्दनाक मौत, राजाजी पार्क में चौथे हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप, गश्त के दौरान मिली लाश से मचा सनसनी

करंट के शिकंजे में फंसा जंगल का राजा! बहादराबाद रेंज में नर हाथी की दर्दनाक मौत, राजाजी पार्क में चौथे हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप, गश्त के दौरान मिली लाश से मचा सनसनी

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार वन रेंज के बहादराबाद बीट क्षेत्र में बुधवार सुबह एक नर हाथी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना कांवड़ पटरी मार्ग के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम जब नियमित मॉर्निंग गश्त पर थी, तभी उन्हें सड़क किनारे हाथी का शव पड़ा मिला। टीम ने तुरंत इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे रेंजर, एसडीओ और अन्य अधिकारीयों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वन्यजीव एसओपी के अनुसार हाथी का पोस्टमार्टम कराया।वन विभाग के अनुसार, मृत हाथी के दोनों टस्क (दांत) सुरक्षित पाए गए हैं, जिससे शिकार की आशंका से इनकार किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में हाथी की मौत का कारण बिजली के करंट में आना माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इलाके में बाड़बंदी के लिए डाले गए तारों में करंट प्रवाहित था, जिसमें फंसने से हाथी की जान चली गई।गौरतलब है कि राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हाल के दिनों में यह चौथे हाथी की मौत की घटना है।

लगातार हो रही इन घटनाओं से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और विभाग ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

 

ALSO READ  "दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मचा हड़कंप! तेज रफ्तार वाहनों की भिड़ंत में बाल-बाल बचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, बोले– “चिंता न करें, मैं बिल्कुल ठीक हूं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 7 0
Users Today : 223
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 7 0
Users Today : 223
Users Yesterday : 930