न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » संदेश » हरिद्वार में गूंजा स्वदेशी का शंखनाद! BJP की आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा से उठा जोश – घर-घर पहुँचेगा स्वदेशी का संदेश, हर दिल में जगेगी ‘देसी गर्व’ की लौ

हरिद्वार में गूंजा स्वदेशी का शंखनाद! BJP की आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा से उठा जोश – घर-घर पहुँचेगा स्वदेशी का संदेश, हर दिल में जगेगी ‘देसी गर्व’ की लौ

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । आज आत्म निर्भर भारत स्वदेशी संकल्प यात्रा, हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी की कार्यशाला का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर हरिद्वार पर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रजनन कर किया गया। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने स्वागत भाषण में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज हम सबके लिए आवश्यकता है। कि हम घर-घर तक जाकर स्वदेशी का प्रचार प्रसार करें। और स्वदेशी उत्पादों को अपनाए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ज्योति प्रसाद गैरोला ने बताया कि हमें अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक भारतीय उत्पादों का उपयोग करना है और विदेशी वस्तुओं की जगह देसी वस्तुओं का उपयोग करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासी से आह्वान किया है। कि हमें अपने किसानों, कारीगरों और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देना है। और उनका समर्थन करना है। उन्होंने युवाओं और बच्चों को भी स्वदेशी अपनाने का अनुरोध किया। हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि स्वदेशी का आह्वान स्वतंत्रता से पहले भी किया गया था। और हमारा स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ स्वदेशी आंदोलन भी शुरू हुआ था। आज हमें विदेशी ताकत से सामना करने के लिए स्वदेशी को अपनाना अति आवश्यक है। उन्होंने स्वदेशी को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष और हरिद्वार जिला प्रभारी अनिल गोयल ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्वदेशी संकल्प की शपथ दिलाई।इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष और हरिद्वार जिला प्रभारी अनिल गोयल, सह प्रभारी दीपक धमीजा , हरिद्वार महापौर किरण जैसल, दर्जाधारी राज्य मंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान,सुनील सैनी, विकास तिवारी ,संदीप गोयल, जिला महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट ,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी, निपेंद्र चौधरी, सीमा चौहान, संदीप अग्रवाल,अभिनव चौहान, जिला मंत्री रिशु चौहान, भूप सिंह, अमरीश सैनी, रितु ठाकुर, पारुल चौहान, विक्रम भुल्लर देवेंद्र प्रधान, प्रीति गुप्ता, अरविंद कुशवाह, नकली राम सैनी, लक्ष्मण सिंह नागर, पवन कपूर सनी कैलाश भंडारी राकेश सैनी रीता सैनी विवेक चौहान भट्ट महेंद्र धीमान सुशील पृथ्वी सिंह राणा राजेंद्र कटारिया सुशील चौहान तरुण चौहान शाहिद आने को कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ALSO READ  “गौ माता हमारी संस्कृति और समृद्धि की आधारशिला” — ‘गोदान’ फिल्म देखकर भावुक हुए मदन कौशिक, बोले: युवा पीढ़ी को स्वदेशी और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 5
Users Today : 265
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 5
Users Today : 265
Users Yesterday : 861