न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » निर्देश » “डीएम का कमिटमेंट बना मिसाल: बरसात थमते ही 7 दिन में बटोली को सड़क से जोड़ा, पूरा किया वादा — बिजली, पानी और अब सड़क से जुड़ा आपदाग्रस्त गांव!”

“डीएम का कमिटमेंट बना मिसाल: बरसात थमते ही 7 दिन में बटोली को सड़क से जोड़ा, पूरा किया वादा — बिजली, पानी और अब सड़क से जुड़ा आपदाग्रस्त गांव!”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून । जिला प्रशासन ने बरसात थमते ही 07 दिन भीतर ही आपदाग्रस्त क्षेत्र बटोली को संपर्क मार्ग से जोड़ दिया है। अब बटोली गांव में वहां पहुंचने लगे हैं।सहसपुर ब्लॉक मिसराज पट्टी के सुदूरवर्ती गांव बटोली का सड़क संपर्क टूटने पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रभावितों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी थी। अतिवृष्टि के कारण खाई युक्त बने टीले में परिवर्तित शेरू खाला के रास्ता, जिसे बनाने में महीनों का समय लगता, जिला प्रशासन ने तब रातों रात रास्ता तैयार कराने के साथ ही वैकल्पिक मार्ग भी बनाया था। वर्षाकाल में पूरे 03 महीने तक रास्ता सुचारू रखने के लिए क्षेत्र 24×7 मैनपावर मशीनरी भी तैनात की गई थी ।जिलाधिकारी सविन बसंल का 11 जुलाई को किए गए आपदाग्रस्त क्षेत्र बटोली भ्रमण क्षेत्र के लिए कारगर साबित हुआ है। जहां डीएम ने क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी विद्युत, पेयजल समस्या का समाधान के लिए एक हफ्ते के भीतरी ही बजट जारी कर दिया था । क्षेत्र में जंगल के बीच में गुजर रही विद्युत लाईन बाधित हो जाती थी जिसका स्थायी समाधान हेतु जिलाधिकारी ने धनराशि जारी करते हुए युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए थे । इसी प्रकार पाईप लाईन छोटी होने के कारण पेयजल समस्या बनी रहती थी जिसका स्थायी समाधान करते हुए बड़ी पेयजल लाईन के लिए 3.79 लाख तथा विद्युत लाईन सुधारीकरण कार्यों के लिए 2.19 लाख की धनराशि जारी कर युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। डीएम ने प्रभावितों को मौके पर ही प्रत्येक परिवार को 4-4 हजार प्रतिमाह की दर से तीन महीने के लिए एडवांस धनराशि भी जारी की थी।जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर ही अपना कमिटमेंट पूर्ण करते हुए क्षेत्रवासियों को वर्षों पुरानी विद्युत, पेयजल समस्या से स्थायी समाधान कर किया था और अब गांव में सड़क पहुंच कर आपदा प्रभावित गांव को संपर्क से जोड़ दिया है । वहीं जिलाधिकारी के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने बटोली गांव में शिविर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जाँच स्वास्थ्य परीक्षण उपचार के साथ ही गर्भवती माताओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण टीकाकरण को एएनएम ने नियमित भ्रमण किया।

Share This
ALSO READ  हरिद्वार में अवैध खनन पर नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा डंडा! 48 स्टोन क्रशरों को तत्काल सील करने के आदेश, बिजली-पानी काटने और एक हफ्ते में एक्शन रिपोर्ट तलब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 4 9
Users Today : 1306
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 4 9
Users Today : 1306
Users Yesterday : 886