न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:Gen Z के प्रदर्शन पर संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति की दो टूक—विरोध हो, लेकिन संस्कार और संयम के साथ BIG BREAKING:जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन—44 शिकायतों में 26 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर अफसरों को सख्त निर्देश BIG BREAKING:रानीपुर में विकास को मिली रफ्तार! नागेश्वर धाम-सक्षम विहार में सड़क निर्माण का शुभारंभ, बेहतर आवागमन की जगी उम्मीद BIG BREAKING:किश्तों के विवाद पर भड़के मोबाइल डीलर, बजाज फाइनेंस कार्यालय का किया घेराव—कोड बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी BIG BREAKING:स्वच्छ हरिद्वार को लेकर DM मयूर दीक्षित सख्त, सफाई अभियान की होगी निरंतर मॉनिटरिंग; सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती
Home » संवाद » “युवाओं की सोच से बदलेगा देश का भविष्य: स्वामी यतीश्वरानंद बोले—ऊर्जा, ज्ञान और नवाचार से युवा ही बनाएंगे भारत को विश्व गुरु”

“युवाओं की सोच से बदलेगा देश का भविष्य: स्वामी यतीश्वरानंद बोले—ऊर्जा, ज्ञान और नवाचार से युवा ही बनाएंगे भारत को विश्व गुरु”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा है कि किसी भी राष्ट्र के विकास, प्रगति और भविष्य के लिए युवा ही सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं। युवा ऊर्जा, ज्ञान और नए विचारों से परिपूर्ण हैं,जो देश की प्रगति की नींव रखते हैं, आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान देते हैं, और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करते हैं। इसीलिए युवा ही राष्ट्र के निर्माता हैं।

नगर निगम सभागार में आयोजित “युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में नगर के अनेक युवा, विद्यार्थी, समाजसेवी एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि “युवा ही राष्ट्र की दिशा और दशा तय करते हैं, यदि युवा सशक्त और जागरूक हो जाएं तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की हैं। जैसे मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया। इन योजनाओं से युवाओं को नवाचार, तकनीकी और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन सदैव युवाओं के विकास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। उन्होंने कहा कि युवा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की सबसे बड़ी शक्ति हैं, और पार्टी उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

ALSO READ  "मोदी का महासपना: खेलों से सशक्त भारत! हरिद्वार में त्रिवेंद्र रावत ने जोश भरा, 25 दिसंबर को पीएम खुद खिलाड़ियों से करेंगे सीधा संवाद – ओलंपिक तक का सफर शुरू!"

प्रो. सोमित्रा शतपती ने आईआईटी के नवाचारों एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की चर्चा करते हुए कहा कि युवा यदि अपने ज्ञान और तकनीकी कौशल को सामाजिक उत्थान से जोड़ लें, तो भारत नई ऊंचाइयों को छू सकता है। उन्होंने युवाओं को अनुसंधान, उद्यमिता और रचनात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया।

अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापन किया गया। अनुराग सिंह व गीतेंद्र सैनी के संचालन और एडवोकेट विशाल व सुजल कौशिक के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,जिला महामंत्री सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह, सुशील राठी, अशोक चौधरी,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा,सुशील रावत, मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, बृजमोहन सैनी, गौरव कौशिक,सोहन सिंह राणा, एडवोकेट बृजेश त्यागी, विवेक चौधरी, सुखदेव सिंह रावत, दिनेश कौशिक,गौरव शर्मा,अनुराग त्यागी, डॉ नवनीत शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 3 4
Users Today : 879
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 3 4
Users Today : 879
Users Yesterday : 1179