न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » उत्साह » “बहादराबाद की रामलीला में उमड़ा उत्साह: कांग्रेस नेता राजवीर चौहान की मौजूदगी से बढ़ी रौनक, झाँकियों संग बिखरी आस्था और संस्कृति की रंगत”

“बहादराबाद की रामलीला में उमड़ा उत्साह: कांग्रेस नेता राजवीर चौहान की मौजूदगी से बढ़ी रौनक, झाँकियों संग बिखरी आस्था और संस्कृति की रंगत”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। भेल रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहादराबाद में इस बार आयोजित रामलीला मंचन धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह से भरा हुआ था। पूरे गाँव में उत्सव का माहौल देखने को मिला, जहाँ रामायण की झांकियों और पात्रों ने दर्शकों को आध्यात्मिक रस से सराबोर किया। इसी दौरान कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राजवीर चौहान की उपस्थिति ने लोगों का मनोबल और भी बढ़ा दिया।राजवीर चौहान रामलीला स्थल पर पहुँचते ही स्थानीय लोगों और रामलीला समिति के पदाधिकारियों द्वारा उनका हार्दिक स्वागत किया गया। मंच पर पहुँचकर उन्होंने कलाकारों का सम्मान किया और उन्हें इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। चौहान ने कहा कि रामलीला केवल धर्म और आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और संस्कारों की जीवंत विरासत है। उन्होंने बच्चों और युवाओं से इस परंपरा से जुड़ने और इसके मूल्यों को अपनाने की अपील की।गाँव के लोगों ने भी राजवीर चौहान की मौजूदगी को विशेष बताते हुए कहा कि उनके आने से समारोह की गरिमा और बढ़ गई। स्थानीय महिलाएं और बच्चे झाँकियों को देखने के लिए विशेष रूप से उत्साहित दिखे। कार्यक्रम में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने साबित किया कि बहादराबाद में धर्म और संस्कृति की जड़ें कितनी गहरी हैं।इस अवसर के कुछ यादगार पल जनता के साथ साझा करते हुए राजवीर चौहान ने कहा कि ऐसी सामूहिक परंपराएँ समाज को एकजुट करने और सकारात्मक दिशा देने का काम करती हैं। साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह हमेशा ऐसे आयोजनों में गाँव की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तत्पर रहेंगे।

Share This
ALSO READ  "बहादराबाद में सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती पर दिखा ऐतिहासिक उत्साह, वीर शिरोमणि के जयकारों और भव्य आतिशबाजी से गूंज उठा पूरा क्षेत्र"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 7 1
Users Today : 35
Users Yesterday : 1393
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 7 1
Users Today : 35
Users Yesterday : 1393