न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » निरीक्षण » चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, 24×7 रजिस्ट्रेशन और सुविधाओं का जायजा

चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, 24×7 रजिस्ट्रेशन और सुविधाओं का जायजा

(शहजाद अली हरिद्वार)ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर कार्य करें। ट्रांजिट कैंप में 24 घंटे रजिस्ट्रेशन व्यवस्था, पुलिस, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य विभागों की संयुक्त हेल्पडेस्क सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री ने यात्रियों के ठहराव, शीतल पेयजल, टीन शेड, कूलर और चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। ट्रांजिट कैंप में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भजन, रामायण, महाभारत और मौसम की जानकारी भी दी जाएगी।

धामी ने कहा कि ट्रांजिट कैंप में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की बिक्री हेतु अलग स्थान सुनिश्चित हो और प्रचार सामग्री भी उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और सभी को श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने को कहा।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, रेणु बिष्ट और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
चारधाम यात्रा को सफल और यादगार बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।

ALSO READ  "Laksar:तहसील में डीएम मयूर दीक्षित का औचक निरीक्षण, जलभराव से लेकर कांवड़ मेले तक व्यवस्थाओं पर कसा शिकंजा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 6
Users Today : 13
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 6
Users Today : 13
Users Yesterday : 728