न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए” BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का अलर्ट! आज कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला
Home » निरीक्षण » यमुना घाटी में पीडीएनए का बड़ा एक्शन: आपदा से हुई तबाही का जमीनी सच उजागर, हर नुकसान का होगा पाई-पाई का सटीक हिसाब!

यमुना घाटी में पीडीएनए का बड़ा एक्शन: आपदा से हुई तबाही का जमीनी सच उजागर, हर नुकसान का होगा पाई-पाई का सटीक हिसाब!

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तरकाशी । केंद्र व राज्य सरकार की संयुक्त पीडीएनए टीम ने आज दूसरे दिन यमुना वेली में मानसून के दौरान आपदा से यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त सड़कों और स्यानाचट्टी , जंगल चट्टी सहित विभिन्न इलाकों में भूस्खलन, मलबा आने व भू धंसाव से परिसंपत्तियों के क्षतिग्रस्त होने से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।
उल्लेखनीय है कि पीडीएनए की टीम मानसून के दौरान जनपद में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए इलाकों में हुए नुकसान का सटीक और विस्तृत आंकलन करने हेतु दौरे पर है।यमुना घाटी की बड़कोट तहसील के अंतर्गत स्यानाचट्टी में यमुना नदी का मार्ग अवरुद्ध हो जाने से बनी स्थाई झील से भारी नुकसान हुआ था। साथ ही अतिवृष्टि से कई स्थानों पर मार्ग वाश आउट और क्षतिग्रत हुए जिससे जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ था।
टीम द्वारा पीडीएनए में नुकसान का आकलन करते समय वास्तविक नुकसान का सटीक निर्धारण किया जाएगा ताकि लोगों को उनकी वास्तविक क्षति के आधार पर उचित मुआवजा मिले तथा पुनर्निर्माण कार्यों को सही ढंग से किया जा सके। ​टीम द्वारा क्षति के आकलन में बुनियादी ढांचे के साथ साथ आजीविका और मानव जीवन पर इसके प्रभाव को भी शामिल किया जाएगा।टीम के निरीक्षण के दौरान एडीएम मुक्ता मिश्र,जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार,डीडीएमओ शार्दूल गुसाई, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड पन्नी लाल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी तनुज कंबोज सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  रातों-रात अस्पतालों में पहुंची प्रशासनिक टीम, कहीं मिली लापरवाही तो कहीं व्यवस्थाएं दुरुस्त — सीएम के आदेश पर स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा औचक निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 6 1
Users Today : 353
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 6 1
Users Today : 353
Users Yesterday : 1253