न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!
Home » कार्यवाही » बहादराबाद पुलिस का धमाका: नहर पटरी लूटकांड का बड़ा खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, तीसरे ने पीली सोने की बालियों संग दी सरेंडर!

बहादराबाद पुलिस का धमाका: नहर पटरी लूटकांड का बड़ा खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, तीसरे ने पीली सोने की बालियों संग दी सरेंडर!

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद।हरिद्वार पुलिस ने नहर पटरी पर दंपति से हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दो अन्य बदमाशों को यूपी पुलिस पहले ही मुठभेड़ में पकड़ चुकी है। 17 सितम्बर 2025 की शाम कलियर निवासी शब्बू अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से ज्वालापुर जा रहे थे।

रानीपुर झाल के पास अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवाकर पत्नी के कानों से सोने की बालियां लूट लीं और फरार हो गए। घटना के बाद थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।विवेचना में पता चला कि गिरोह ने मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में भी लूट की घटनाएं की हैं। 23 सितम्बर की रात थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों अंकुर और लाखन उर्फ लक्खा को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर रानीपुर झाल लूट से जुड़ी पीली धातु के टॉप्स बरामद हुए। आगे की कार्रवाई में बहादराबाद पुलिस ने 24 सितम्बर की रात ग्राम चौली, भगवानपुर से आरोपी विनोद पुत्र फूल सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की एक जोड़ी बालियां बरामद कीं।एसएसपी हरिद्वार ने शेष लूटा गया माल बरामद करने के लिए गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस रिमांड लेने के निर्देश दिए हैं। आरोपी विनोद को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में बहादराबाद पुलिस व सीआईयू टीम ने संयुक्त रूप से अहम भूमिका निभाई।

ALSO READ  धर्म की नगरी में अधर्म की मंडी: दूध-दही की आड़ में बिक रही थी शराब, मोबाइल शॉप बनी वाइन शॉप, छापेमारी में खुला राज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737