न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस का शानदार ऑपरेशन: दिनदहाड़े महिला से झपट्टा मारकर कुंडल उड़ाने वाला शातिर स्नैचर सिर्फ 24 घंटे में सलाखों के पीछे, वारदात में इस्तेमाल बाइक समेत छीना गया माल भी बरामद – जनता ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई को बताया काबिल-ए-तारीफ”

“हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस का शानदार ऑपरेशन: दिनदहाड़े महिला से झपट्टा मारकर कुंडल उड़ाने वाला शातिर स्नैचर सिर्फ 24 घंटे में सलाखों के पीछे, वारदात में इस्तेमाल बाइक समेत छीना गया माल भी बरामद – जनता ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई को बताया काबिल-ए-तारीफ”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने अपनी तेज कार्रवाई से एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराधियों का बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। घटना 19 सितंबर की है जब कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में एक शातिर बदमाश ने बाइक से आते हुए महिला के कान से झपट्टा मारकर सोने जैसे दिखने वाले पीली धातु के कुंडल छीन लिए और मौके से फरार हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच और तकनीकी मदद से पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के सुराग जुटाए।

सिर्फ 24 घंटे के भीतर पुलिस ने नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान आरोपी को धर दबोचा। उसके कब्जे से छीने गए कुंडल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (स्पलेण्डर प्लस, सिल्वर रंग, नंबर UK-08-AP-8479) भी बरामद की गई। गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान नसरत पुत्र खलील निवासी इक्‍कड़ कला थाना पथरी, हरिद्वार के रूप में हुई, जिसकी उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी पर अतिरिक्त धाराएं भी लगाई हैं।

ज्वालापुर पुलिस टीम की इस कामयाबी की हर ओर सराहना हो रही है। इलाके में महिलाओं व आम जनता ने राहत की सांस ली है कि स्नैचिंग जैसे अपराधों पर पुलिस की पैनी नजर है। यह सफलता अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है कि ज्वालापुर पुलिस की पकड़ से बच पाना आसान

नहीं।

 

ALSO READ  "रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 9 6
Users Today : 49
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 9 6
Users Today : 49
Users Yesterday : 930