न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » बैठक » “सिडकुल बैठक में आरटीओ नेहा झा की सख्त चेतावनी: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट गाड़ी चलाने वालों और गेट के बाहर पार्किंग करने वाली कंपनियों पर गिरेगी गाज!”

“सिडकुल बैठक में आरटीओ नेहा झा की सख्त चेतावनी: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट गाड़ी चलाने वालों और गेट के बाहर पार्किंग करने वाली कंपनियों पर गिरेगी गाज!”

(शहजाद अली हरिद्वार)दिनांक 20 सितम्बर 2025 को सिडकुल कार्यालय में सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिडकुल परिवहन विभाग, आर.एम. सिडकुल, एसोसिएशन ऑफ़ सिडकुल एवं विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत सभी उपस्थित अधिकारियों और प्रतिनिधियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाकर की गई। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में कंपनियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि उनके परिसर में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें तथा दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य हो।

इस संबंध में प्रत्येक कंपनी को अपनी आंतरिक नीति तैयार करने और उसे सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि यह कदम कर्मचारियों की सुरक्षा और सड़क हादसों में कमी लाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।इसके अलावा कंपनियों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे अपने गेट के बाहर सड़क पर वाहनों की पार्किंग न करें। सभी कंपनियों को अपने निर्धारित पार्किंग परिसर में ही पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। परिवहन विभाग ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में यह संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्षा सिर्फ कानून का पालन नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है

ALSO READ  "मुख्य सचिव ने 16वें वित्त आयोग के दौरे की व्यापक तैयारियों की समीक्षा की, व्यवस्थाओं में गुणवत्ता और समन्वय पर विशेष जोर"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 5 5
Users Today : 8
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 5 5
Users Today : 8
Users Yesterday : 930