न्यूज़ फ्लैश
“जून तक चमकेंगी हरिद्वार की सड़कें! मंत्री मदन कौशिक का बड़ा एक्शन—सीवरेज कार्यों में तेजी, आश्रमों-धर्मशालाओं को प्राथमिकता पर PNG कनेक्शन, कुंभ 2027 की तैयारियों पर फुल फोकस” “हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त अभियान, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कसा शिकंजा—खनन सामग्री से भरे 4 डम्पर सीज, वाहन चालकों में मचा हड़कंप!” “बहादराबाद के जय मैक्सवेल अस्पताल में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा, त्रिवेंद्र-मदन कौशिक के आगमन से बढ़ी रौनक, भव्य स्वागत ने जीता सबका दिल” “जनता दरबार में गरजे मंत्री प्रदीप बत्रा: पानी-बिजली से लेकर पुल निर्माण तक सख्त निर्देश, कहा—हर समस्या का होगा तुरंत समाधान” “संत समाज की नई हुंकार: अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद का गठन, महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राम विशाल दास को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी” “हरिद्वार को मिला नया वित्तीय सारथी: एडीएम वैभव गुप्ता ने संभाला पदभार, राजस्व वसूली और लंबित मामलों पर रहेगा फोकस”
Home » स्वागत » “मिशन 2027 में हरिद्वार की 11 सीटों पर भाजपा का विजय पताका फहराना ही मेरा संकल्प: विकास तिवारी का इंद्रलोक में जोरदार स्वागत”

“मिशन 2027 में हरिद्वार की 11 सीटों पर भाजपा का विजय पताका फहराना ही मेरा संकल्प: विकास तिवारी का इंद्रलोक में जोरदार स्वागत”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। रानीपुर विधान सभा के शिवालिक नगर पालिका के इंद्रलोक कालोनी मे भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास तिवारी को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उत्तराखंड प्रदेश मीडिया सह–प्रभारी बनाए जाने व भारतीय जनता पार्टी के आई टी संयोजक जनपद हरिद्वार उमेश पाठक जी का तरुण शुक्ल पूर्व सैनिक सदस्य जिला सोशल मीडिया हरिद्वार के संयोजन व रमेश पाण्डेय व हरिनारायण त्रिपाठी जी के सह संयोजन मे शिवालिक, इंद्र लोक नेहरू नगर, नवोदय नगर, सुभाष नगर और रामधाम के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा इंद्र लोक कालोनी के शिव मंदिर मे पूजन आरती कर पटका , माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।कार्यक्रम मे उपस्थित शशिभूषण, विनोद त्रिपाठी , मनोज शुक्ल सुनील गुप्ता , संदीप शुक्ल शिवनाथ तिवारी अर्चना झा, सपना पंडित व अन्य गणमान्य जनो ने अपने सम्बोधन मे भाई विकास तिवारी जी व भाई उमेश पाठक जी को भारतीय जनता पार्टी मे मिले दायित्व के लिए उत्साहपूर्वक खुशी व्यक्त की तथा स्थानीय व प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया।

भाई विकास तिवारी व उमेश पाठक जी ने सभी क्षेत्रवासियों को हर संभव सहयोग का अश्वासन दिया।कार्यक्रम मे सर्व श्री शशिभूषण पांडेय , विनोद त्रिपाठी, मनोज शुक्ल, राज तिवारी , आशुतोष पाण्डेय, रवि चंद्र मिश्र, मनोज मिश्र, अनिल वशिष्ठ, विवेक तिवारी , अनिल शर्मा, श्याम चरण शुक्ल, सुनील गुप्ता , शिवनाथ तिवारी , ज्ञान प्रकाश सिंह,अंजनी चौबे, संदीप शुक्ल, पवन सिंह, जितेंद्र शुक्ल, अर्चना झा, सपना पंडित व माया सिंह व मंदिर कमेटी के पंडित व पदाधिकारी मौजूद रहे।

शिव मंदिर प्रांगण शिव जय जय कार के साथ साथ में भाई विकास तिवारी जिंदाबाद,उमेश पाठक जिंदाबाद व भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारो से गुंजायमान रहा।

विकास तिवारी जी व उमेश पाठक जी ने मंदिर मे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभी की प्रसंशा की।कहा कि अपनो के प्यार के साथ साथ भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक तरुण शुक्ल ने सभी उपस्थित गणमान्य जन का गरिमापूर्ण उपस्थित व सहयोग के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

137 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त अभियान, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कसा शिकंजा—खनन सामग्री से भरे 4 डम्पर सीज, वाहन चालकों में मचा हड़कंप!”