न्यूज़ फ्लैश
“टिहरी में मुख्य सचिव का सख्त निरीक्षण! स्कूल, आंगनबाड़ी, पुस्तकालय और स्टेडियम पहुंचे आनन्द बर्द्धन, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के कड़े निर्देश” “विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित हरिद्वार का महाअभियान: डीएम मयूर दीक्षित ने रोपा रुद्राक्ष, 9 हजार पौधों वाले बायोडायवर्सिटी पार्क से गूंजा हरियाली का संदेश” “किसानों के हक की हुंकार से गूंजा खेलपुर, भारतीय किसान यूनियन बेदी ने सरकार को चेताया— समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा बड़ा आंदोलन” “हरियाली की ओर हरिद्वार पुलिस का बड़ा कदम: SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में 200+ पौधों का महाअभियान, विश्व पर्यावरण दिवस पर लिया हरित भविष्य का संकल्प!” “सुमन नगर में सरकारी जमीन पर फिर नजर! वन भूमि और सिंचाई विभाग की संरक्षित पट्टी में अवैध रास्ता बनाने की कोशिश से हड़कंप” “उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!”
Home » बैठक » शिवालिक नगर की समस्याओं के समाधान को लेकर डीएम ने की अहम बैठक

शिवालिक नगर की समस्याओं के समाधान को लेकर डीएम ने की अहम बैठक

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: शिवालिक नगर क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान और समग्र विकास को लेकर जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में रोशनाबाद स्थित कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं जैसे कूड़ा निस्तारण, सड़कों की सफाई, पेयजल संकट, सोलर लाइट की व्यवस्था और पार्कों के सौंदर्यीकरण के मुद्दे उठाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए और दीर्घकालिक योजनाओं पर जल्द काम शुरू हो। बैठक में एचआरडीए, सिडकुल, जल संस्थान, यूपीसीएल, लोक निर्माण विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

351 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 2 6 4
Users Today : 235
Users Yesterday : 757

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 2 6 4
Users Today : 235
Users Yesterday : 757