न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन! BIG BREAKING: शिक्षक दिवस पर बहादराबाद में सम्मान की गूंज, सेवानिवृत्त शिक्षकों समेत उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यालयों को मिला सम्मान BIG BREAKING: देहरादून में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील; दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र
Home » अभियान » हरिद्वार में चारधाम यात्रा को लेकर अनधिकृत ट्रैवल एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई

हरिद्वार में चारधाम यात्रा को लेकर अनधिकृत ट्रैवल एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनज़र हरिद्वार में परिवहन विभाग ने अनधिकृत टूर और ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया।

यह अभियान आरटीओ प्रशासन देहरादून श्री संदीप सैनी एवं आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में, हरिद्वार और रुड़की के प्रवर्तन अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा संचालित किया गया।

मुख्य रूप से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान के दौरान 20 से अधिक एजेंसियों की कैश बुक, रजिस्टर एवं अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। साथ ही अवैध रूप से लगाए गए फ्लेक्स, बोर्ड व साइनबोर्ड भी हटाए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई यात्रियों को ठगी, अव्यवस्था और भ्रम से बचाने के लिए की जा रही है। अधिकृत एजेंसियों को प्रोत्साहित किया गया कि वे नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

इस अभियान में एआरटीओ हरिद्वार और रुड़की के साथ टीटीओ व प्रवर्तन स्टाफ भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। विभाग ने जनता से अपील की है कि वे केवल पंजीकृत एजेंसियों से ही सेवाएं लें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी साझा करें।

ALSO READ  “ड्रग–मुक्त भारत की दिशा में न्यायपालिका की निर्णायक पुकार: मुख्य न्यायाधीश गुहनाथन नरेंद्र बोले—25,330 करोड़ की नशीली दवाओं की चुनौती पर समाज, प्रशासन और न्याय व्यवस्था एकजुट होकर करें आर-पार की जंग!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 1 7 0
Users Today : 626
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 1 7 0
Users Today : 626
Users Yesterday : 1097