(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। आवश्यक सूचना। भारी वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए जनपद हरिद्वार के समस्त विद्यालयों (शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, निजी) एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को दिनांक 18 सितम्बर 2025 (गुरुवार) को पूर्णतः बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
यह आदेश छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें
तथा सतर्कता बरतें। प्रशासन द्वारा हालात पर निरंतर नजर रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभाग से संपर्क करें।
आज्ञा से,
जिलाधिकारी महोदय, हरिद्वार
Post Views: 45








































Users Today : 200
Users Yesterday : 930






