न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : वारदात से पहले ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, तमंचे-कारतूस संग आरोपित गिरफ्तार BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Home » कार्यवाही » “कप्तान तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार की बड़ी पकड़ – रेवाड़ी का शातिर गंगा नहाने आया था, तमंचा-क़ारतूस संग पहुंचा जेल!”

“कप्तान तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार की बड़ी पकड़ – रेवाड़ी का शातिर गंगा नहाने आया था, तमंचा-क़ारतूस संग पहुंचा जेल!”

(शहजाद अली हरिद्वार)????कप्तान तृप्ति भट्ट के सशक्त नेतृत्व में सफलता प्राप्त करती जीआरपी हरिद्वार पुलिस????शातिर बदमाश को देसी तमंचा व दो जिंदा कारतूस सहित भेजा जेल

????रेवाड़ी हरियाणा का रहने वाला है शातिर, गंगा नहाने आया था, पहुंचा जेल

कप्तान तृप्ति भट्ट के अनुशासन भरे नेतृत्व एवं एएसपी अरुणा भारती व सीओ स्वप्निल मुयाल के निकट पर्यवेक्षण में कार्य कर रही जीआरपी हरिद्वार पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान रेवाड़ी हरियाणा के रहने वाले शातिर बदमाश को देसी तमंचा व दो जिंदा कारतूस सहित पकड़ने में सफलता हासिल की गई है जिसको माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

⭕घटना–

थाना जीआरपी हरिद्वार पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर पुरुषार्थी मार्केट फुट ओवर ब्रिज में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के सामान की तलाशी लेते समय व्यक्ति द्वारा हड़बड़ा कर भागने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़कर उसके सामान की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी तमंचा में दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिसको मौके से नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेते हुए थाना जी०आर०पी० हरिद्वार पर मु०अ०सं०- 90/25, धारा 3/25 A.Act बनाम शुभम पंजीकृत किया गया।

माननीय न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त शुभम उपरोक्त को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

⭕कैसे पकड़ा गया शातिर–

नगर क्षेत्र बस अड्डे में हाल में हुई गोलीबारी की घटना के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन हरिद्वार एवं आसपास के इलाकों में सभी संवेदनशील स्थानों पर लगातार सघन चेकिंग की जा रही थी चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त/शातिर शुभम उपरोक्त को पुरुषार्थी मार्केट वाले फुट ओवर ब्रिज fob से देसी तमंचा व दो जिंदा कारतूस सहित पकड़ा गया।

ALSO READ  "लक्सर में मावा माफियाओं पर प्रशासन का महाएक्शन! गुप्त सूचना के बाद पड़ा ताबड़तोड़ छापा, बिना लाइसेंस चल रही दो अवैध फैक्ट्रियों पर लटका ताला, अब कोर्ट में होगी सख्त कार्रवाई"

⭕गंगा नहाने आया था–

शातिर द्वारा बताया गया कि वह गंगा नहाने हरिद्वार आया था थोड़ी देर ठंडी हवा में पुल पर आराम कर रहा था कि तेज़ तर्रार हरिद्वार जीआरपी पुलिस टीम ने पकड़ लिया।

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

⭕कप्तान द्वारा सराहना–

 

अभियुक्त/शातिर बदमाश को देशी तमंचे व जिंदा कारतूसों सहित दबोचने पर कप्तान द्वारा पुलिस टीम की सराहना की गई है।

 

⭕अभियुक्त–

शुभम पुत्र गंगाराम भटनागर निवासी 12 हजारी स्वामी बाग मकान नंबर 7430 थाना माडल टाउन जिला रेवाड़ी, हरियाणा

 

⭕बरामदगी

एक नाजायज़ देसी तमंचा व दो कारतूस जिंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 9 6
Users Today : 349
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 9 6
Users Today : 349
Users Yesterday : 930