न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » कार्यवाही » हरिद्वार में मोबाइल स्नेचिंग गैंग का बड़ा खुलासा – पुलिस ने दबोचे दो शातिर बदमाश, तीन लाख कीमत के एप्पल–सैमसंग समेत महंगे मोबाइल और बाइक बरामद

हरिद्वार में मोबाइल स्नेचिंग गैंग का बड़ा खुलासा – पुलिस ने दबोचे दो शातिर बदमाश, तीन लाख कीमत के एप्पल–सैमसंग समेत महंगे मोबाइल और बाइक बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार) सिडकुल। थाना सिडकुल पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग करने वाले एक शातिर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए स्नैचरों के कब्जे से करीब तीन लाख रुपये की कीमत के छह मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बरामद फोन एप्पल, सैमसंग, मोटोरोला जैसे महंगे ब्रांडों के हैं।

दरअसल, 14 जुलाई को मेट्रो अस्पताल सिडकुल के पास सत्यपाल नामक व्यक्ति का मोबाइल फोन बाइक सवार दो बदमाश छीनकर फरार हो गए थे। इस घटना पर थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने 11 सितंबर को IMC चौराहे के पास संदेहास्पद हालत में बाइक सवार दो युवकों को रोका। तलाशी लेने पर उनकी जेब से छह मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि ये सभी मोबाइल उन्होंने सिडकुल क्षेत्र से छीने थे। बरामद मोबाइलों के IMEI नंबर मिलान में वही फोन भी मिला जो जुलाई में छीना गया था।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान प्रियांशु पुत्र निर्मल निवासी हेत्तमपुर थाना सिडकुल (20 वर्ष) और प्रवेश पुत्र पूर्णचंद्र निवासी पदार पदार्था थाना पथरी, जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपियों को हिरासत में लेकर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में एडिशनल उप निरीक्षक संजय चौहान, कांस्टेबल सुनील तोमर और कांस्टेबल रिरिपेंद्र कैंतुरा शामिल रहे।

 

ALSO READ  उत्तराखंड की अस्मिता से समझौता नहीं, कानून तोड़ने वालों पर चलेगा डंडा: मुख्यमंत्री धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 1 9
Users Today : 916
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 1 9
Users Today : 916
Users Yesterday : 728