न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 76 पुलिसकर्मियों के तबादले; SSP ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश BIG BREAKING: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, निर्माणाधीन पुलों पर अधिकारियों की पैनी नजर—गुणवत्ता से समझौता नहीं! BIG BREAKING: नदियों में कूड़ा फेंका तो सीधे FIR! डीएम आशीष चौहान ने कसा शिकंजा, अनधिकृत डंपिंग साइट पर भी होगी सख्त कार्रवाई BIG BREAKING: देहरादून में आवारा पशुओं पर डीएम का बड़ा एक्शन, अब हर श्वान-गोवंश का बनेगा पूरा रिकॉर्ड! BIG BREAKING: हरिद्वार में विकास की नई तस्वीर तैयार! ‘विकसित भारत-जी राम जी’ से जुड़ेंगी योजनाएं, CDO ने दिए बड़े निर्देश BIG BREAKING: 40वीं वाहिनी PAC में जन्माष्टमी का धमाल, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजा मंच, विक्की चौहान के गीतों पर झूम उठा हरिद्वार
Home » पहल » सीडीओ आकांक्षा कोण्डे की पहल: हरिद्वार के युवाओं को एवरेस्ट कंपनी देगी जॉब-ओरिएंटेड ट्रेनिंग और रोजगार के नए अवसर”

सीडीओ आकांक्षा कोण्डे की पहल: हरिद्वार के युवाओं को एवरेस्ट कंपनी देगी जॉब-ओरिएंटेड ट्रेनिंग और रोजगार के नए अवसर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में एवरेस्ट कंपनी की सी.एस.आर. (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) प्रमुख मीनाक्षी डे और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सी.एस.आर. कार्यों की समीक्षा और योजना बनाना था।

बैठक में, एवरेस्ट कंपनी ने बताया कि उनका मुख्य ध्यान आजीविका संबंधी गतिविधियों और व्यावसायिक प्रशिक्षण पर है। कंपनी द्वारा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिनमें विशेष रूप से ज्वेलरी डिजाइनिंग, मोबाइल रिपेयरिंग, ब्यूटीशियन और इलेक्ट्रीशियन जैसे ट्रेड शामिल हैं।

कंपनी के प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि वे अपने प्लांट के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। इस पर, मुख्य विकास अधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि वे इस दायरे में आने वाले विद्यालयों की एक सूची तैयार कर कंपनी को उपलब्ध कराएं।

इसके साथ ही, महाप्रबंधक (जीआईसी) को सिडकुल इंडस्ट्री में किस प्रकार की कुशल मैनपावर की आवश्यकता है, इसकी जानकारी प्राप्त करके उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि विद्यार्थियों को उन्हीं ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाए जिनकी बाजार में मांग है, जिससे उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ें। इस बैठक में जिला विकास अधिकारी, हरिद्वार, जिला शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार, अपर जिला सांख्यिकी अधिकारी, हरिद्वार और एवरेस्ट कंपनी के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

ALSO READ  "बड़ी पहल: अब रूड़की कोर्ट में मिलेगा मुफ्त कानूनी सहारा! लीगल एड हेल्प डेस्क का शुभारंभ, हरेला पर जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 2 6 4
Users Today : 817
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 2 6 4
Users Today : 817
Users Yesterday : 930