न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : वारदात से पहले ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, तमंचे-कारतूस संग आरोपित गिरफ्तार BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Home » अभियान » 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक हरिद्वार में आयोजित होगा स्वास्थ्य महापखवाड़ा – गाँव-गाँव लगेगा स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं, महिलाओं-बच्चों पर विशेष फोकस, रक्तदान से लेकर क्षयरोगियों को गोद लेने तक चलेगा महाअभियान

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक हरिद्वार में आयोजित होगा स्वास्थ्य महापखवाड़ा – गाँव-गाँव लगेगा स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं, महिलाओं-बच्चों पर विशेष फोकस, रक्तदान से लेकर क्षयरोगियों को गोद लेने तक चलेगा महाअभियान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विशेष “स्वास्थ्य पखवाड़ा” आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य आमजन तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना और लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक ममता राकेश सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में डॉ. राजेश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिविरों की सफलता के लिए रोस्टर प्लान तैयार किया जाए और इसे सभी जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों और जिलास्तरीय अधिकारियों तक पहुँचाया जाए। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा। सीएचसी स्तर तक विशेषज्ञ शिविर आयोजित होंगे, जिनमें हृदय रोग, मधुमेह, प्रसूति स्त्री रोग और बाल रोग जैसी गंभीर बीमारियों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही रक्तदान शिविर भी लगाए जाएंगे।स्वास्थ्य सचिव ने निक्षय योजना को आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से क्षयरोग से पीड़ित मरीजों को गोद लेने की अपील की। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर निगरानी रखने और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य पखवाड़े को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर कार्यवाही, व्यवस्थाएं और व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि हर नागरिक इस अभियान का लाभ उठा सके। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की कार्ययोजना पर विस्तृत प्रेजेंटेशन भी दी गई।

यह पखवाड़ा हरिद्वार वासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का महाकुंभ साबित होगा।

ALSO READ  ज्वालापुर गन्ना समिति चुनाव: माया चौहान, अरविंद चौहान, मुकेश कुमार और बृजमोहन निर्विरोध विजेता, नाम वापसी 17 को :प्रचार अभियान तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 6 0
Users Today : 313
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 6 0
Users Today : 313
Users Yesterday : 930