न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों का महामंथन! राज्यपाल से मिलीं मेला अधिकारी सोनिका, AI-टेक्नोलॉजी, हाईटेक सर्विलांस और भीड़ प्रबंधन पर बड़ा फोकस
Home » मुठभेड़ » रुड़की में सनसनीखेज़ मुठभेड़: मोबाइल लूट की वारदात के बाद पुलिस पर चली गोलियां, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश ढेर – दूसरा फरार, चल रहा कॉम्बिंग अभियान

रुड़की में सनसनीखेज़ मुठभेड़: मोबाइल लूट की वारदात के बाद पुलिस पर चली गोलियां, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश ढेर – दूसरा फरार, चल रहा कॉम्बिंग अभियान

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की में अपराधियों और पुलिस के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ जैसी स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार मोबाइल छीनने की घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की पुलिस फोर्स के साथ सोनाली पार्क मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कलियर की ओर से बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को रोकते ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अचानक पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।

पुलिस ने तुरंत वायरलेस के जरिए सेंट्रल कंट्रोल को सूचना दी और बाइक का पीछा शुरू कर दिया।भागते समय बाइक नहर पटरी पर अचानक फिसलकर गिर गई। इसके बाद आरोपी लगातार पुलिस टीम पर गोलियां चलाता रहा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा के तहत चेतावनी देते हुए फायर किया, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।

जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पूछताछ में उसने अपना नाम बादल निवासी चौंधा हेड़ी थाना देवबंद, सहारनपुर बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि कल सुबह उन्होंने पीर बाबा कॉलोनी के पास से एक महिला की चेन तोड़ी थी और आज भी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।उसने फरार साथी का नाम ऋतिक बताया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है।

ALSO READ  बहादराबाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल, दूसरा फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 2 7
Users Today : 117
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 2 7
Users Today : 117
Users Yesterday : 861