न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:राहुल गांधी के बयान पर भड़का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, हरिद्वार में जोरदार प्रदर्शन कर फूंका पुतला BIG BREAKING:इब्राहिमपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! प्राथमिक पाठशाला की जमीन से हटा अवैध कब्जा, अतिक्रमण मुक्त हुई सरकारी भूमि BIG BREAKING:सोशल मीडिया वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, सिडकुल में सड़क पर हुड़दंग मचाने वाले 9 आरोपी हिरासत में; महिला-पुरुष भी शामिल BIG BREAKING:Gen Z के प्रदर्शन पर संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति की दो टूक—विरोध हो, लेकिन संस्कार और संयम के साथ BIG BREAKING:जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन—44 शिकायतों में 26 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर अफसरों को सख्त निर्देश BIG BREAKING:रानीपुर में विकास को मिली रफ्तार! नागेश्वर धाम-सक्षम विहार में सड़क निर्माण का शुभारंभ, बेहतर आवागमन की जगी उम्मीद
Home » आदेश » रामकृष्ण मिशन अस्पताल पर उठा सवाल: गार्ड की जिद में परिजनों ने कंधों पर उठाया बेटी का शव, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

रामकृष्ण मिशन अस्पताल पर उठा सवाल: गार्ड की जिद में परिजनों ने कंधों पर उठाया बेटी का शव, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।हरिद्वार के कनखल स्थित प्रसिद्ध रामकृष्ण मिशन (बंगाली) अस्पताल से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार 16-17 वर्षीय बालिका की मृत्यु के बाद परिजन शव को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस लाए थे, लेकिन अस्पताल गेट पर मौजूद गार्ड ने एंबुलेंस को अंदर जाने से रोक दिया। आरोप है कि गार्ड ने चालक से अभद्र व्यवहार करते हुए कहा कि बिना आदेश वाहन प्रवेश नहीं कर सकता।

इसके चलते परिजनों को मजबूरी में मृतका का शव हाथों में उठाकर अस्पताल के बाहर लाना पड़ा और फिर एंबुलेंस में रखा गया।

इस अमानवीय घटना से परिजनों सहित मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो उठे और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ हरिद्वार डॉ. आर.के. सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा गया है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

ALSO READ  "जनता के द्वार पहुंचे सीएम धामी, मौके पर सुनीं समस्याएं; सोलर लाइट, सड़क, श्मशान घाट और सिलाई मशीन समेत कई मांगों पर तुरंत दिए आदेश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 2 4 0
Users Today : 985
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 2 4 0
Users Today : 985
Users Yesterday : 1179