न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » घटना » “दिनदहाड़े दहशत:BHEL रिटायर्ड के घर हथियारबंद बदमाशों का धावा, बेटी को बंधक बनाकर लूट”

“दिनदहाड़े दहशत:BHEL रिटायर्ड के घर हथियारबंद बदमाशों का धावा, बेटी को बंधक बनाकर लूट”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। घर में घुसकर हथियार के बल पर आतंकित पर बदमाशों ने की लूटहरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित शिवालिक नगर में दिनदहाड़े BHEL रिटायर्ड की बेटी को असलहे की नोक पर बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। हथियारबंद बदमाश होटल कारोबारी की लूटी गई कार को हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे के आसपास की बताई जा रही है। शिवालिक नगर के के0 कलस्टर के मकान नं. 89 में होटल कारोबारी कुलवीर चौधरी रहते हैं। रोजाना की तरह वे सामने पार्क में टहल रहे थे। उनकी बेटी घर पर अकेले मौजूद थी। इसी दौरान तीन लोग घर पर पहुंचे। वे सीधे असलहे की नोक पर युवती को आतंकित कर अंदर ले गए। उसके बाद घर को खंगालना शुरू कर दिया।आरोप है कि घर से 2200 की नगदी, एक लाइसेंसी रिवाल्वर, जेवरात और कार लेकर आरोपी फरार हो गए। पिता के लौटने पर बेटी ने पूरी आप बीती बताई, जिसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

लूट की खबर मिलते ही पुलिस में हडकंप मच गया। तुरंत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जानकारी देते हुए हरिद्वार के एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने बताया की पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए है।

जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 6 0 0
Users Today : 76
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 6 0 0
Users Today : 76
Users Yesterday : 907