न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » प्रेस कॉन्फ्रेंस » विश्वप्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर में 757वां उर्स-ए-साबिर पाक: रबीउल अव्वल की पहली तारीख से होगी परचमकुशाई, 20 दिन तक लाखों जायरीन सूफी महफ़िलों और रूहानी रसूमात में होंगे शामिल

विश्वप्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर में 757वां उर्स-ए-साबिर पाक: रबीउल अव्वल की पहली तारीख से होगी परचमकुशाई, 20 दिन तक लाखों जायरीन सूफी महफ़िलों और रूहानी रसूमात में होंगे शामिल

(शहजाद अली हरिद्वार)पिरान कलियर। विश्वप्रसिद्ध दरगाह हज़रत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक रहमतुल्लाह अलैह का 757वां सालाना उर्स माह रबीउल अव्वल की पहली तारीख से शुरू होगा। सज्जादानशीन शाह अली एजाज कुद्दुसी साबरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उर्स का शुभारंभ रविवार को नमाज़-ए-असर के बाद मुख्य गेट पर परचमकुशाई की रस्म से होगा। इसके साथ ही माह रबीउल अव्वल का चाँद नजर आने पर कदीमी घर से निकलने वाली पारंपरिक मेहंदी डोरी दरगाह शरीफ में पेश की जाएगी।

मुख्य रसूमात के अनुसार 11 रबीउल अव्वल को हज़रत गौस पाक रह. का कुल शरीफ और महफ़िल-ए-समा आयोजित होगी। 12 रबीउल अव्वल को बड़ी रौशनी यानी ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जश्न-ए-मिलादुन्नबी और रात को नातिया महफ़िल होगी। 13 रबीउल अव्वल को साबिर पाक का कुल शरीफ, दस्तारबंदी और कव्वाली का आयोजन होगा। वहीं 14 रबीउल अव्वल की सुबह ग़ुस्ल शरीफ और रात को हज़रत ख्वाजा बख़्तियार काकी रह. का कुल शरीफ व महफ़िल-ए-समा संपन्न होगी। 17 रबीउल अव्वल को मगरिब के बाद साबिर पाक के वालिद हज़रत अब्दुर्रहीम शाह रह. का कुल शरीफ होगा।

सज्जादानशीन ने बताया कि यह उर्स करीब 20 दिन तक चलेगा, जिसमें देशभर से लाखों जायरीन, सूफी संत और कव्वाल शरीक होंगे। सभी रसूमात खानवादा और खुद्दाम की मौजूदगी में अदा की जाएंगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाह यावर मियां, असद साबरी सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

यह सालाना उर्स न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि गंगा-जमनी तहज़ीब और सूफी परंपरा की रौनक को भी जीवंत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 0
Users Today : 9
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 0
Users Today : 9
Users Yesterday : 811