न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कॉल सेंटर में चल रहा था ‘सिम बॉक्स’ का खेल, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ग्राहकों को धमकी और ठगी का खेल! STF ने मारा छापा, दो मैनेजर गिरफ्तार BIG BREAKING:: पूजा करने निकली युवती, कार में बैठकर गायब! लक्सर पुलिस बोली—अब सीसीटीवी ही बताएगा पूरा राज BIG BREAKING:: रामपुर तिराहा के अमर शहीदों को सीएम धामी का नमन, शहीदों की प्रतिमाओं से लेकर स्मारक के विस्तार तक बड़े ऐलान BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित
Home » कार्यवाही » “एसएसपी के सजग नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता: आपदा मित्र पर फायरिंग का सनसनीखेज खुलासा, असली निशाना था कोई और – 04 आरोपी दबोचे, हथियार बरामद”

“एसएसपी के सजग नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता: आपदा मित्र पर फायरिंग का सनसनीखेज खुलासा, असली निशाना था कोई और – 04 आरोपी दबोचे, हथियार बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार के सजग नेतृत्व और पुलिस टीम की कड़ी मेहनत से थाना पथरी क्षेत्र में आपदा मित्र पर हुए जानलेवा हमले का सफल खुलासा किया गया। घटना 02 अगस्त की रात करीब 11 बजे हुई थी, जब आपदा मित्र शिवम रात्रि ड्यूटी के लिए घर से निकल रहे थे। रास्ते में नकाबपोश बदमाशों ने उन पर गोली चला दी और मरा हुआ समझकर फरार हो गए। गम्भीर रूप से घायल शिवम की पत्नी की तहरीर पर थाना पथरी में मुकदमा दर्ज किया गया।

एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने घटना की तह तक जाने के लिए सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले और इलाके में लगातार पूछताछ की। शुरुआती जांच में रंजिश या लूट का कोण सामने नहीं आया,

जिससे मामले ने और पेचीदगी पकड़ ली। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने ग्राम बिशनपुर कुण्डी निवासी नितीश और विक्की को दबोचा, जिनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक तमंचा बरामद हुआ।

 

पूछताछ में नितीश ने कबूला कि उसके परिवार की पुरुषोत्तम नामक व्यक्ति से जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश है। जून 2025 में पुरुषोत्तम और उसके साथियों ने नितीश के माता-पिता पर हमला किया था। बदला लेने की नीयत से नितीश ने अपने रिश्तेदारों विशाल और शुभम के साथ मिलकर पुरुषोत्तम को मारने की साजिश रची। लेकिन रात के अंधेरे और रैकी में हुई गलती से उन्होंने आपदा मित्र शिवम को पुरुषोत्तम समझकर गोली मार दी।

 

पुलिस ने अन्य दो आरोपी विशाल और शुभम को भी गिरफ्तार कर लिया और अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस खुलासे में थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल के नेतृत्व में थाना पथरी पुलिस व सीआईयू टीम की अहम भूमिका रही।

ALSO READ  “ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती का बड़ा प्रहार: ज्वालापुर में नार्कोटिक दवाओं की गड़बड़ी उजागर, दो मेडिकल स्टोर बंद, लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति से मचा हड़कंप!”

 

???? यह खुलासा पुलिस की सतर्कता और निरंतर निगरानी का परिणाम है, जिसने निर्दोष आपदा मित्र पर हुए हमले की गुत्थी को सु

लझा दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 0 4 9
Users Today : 1006
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 0 4 9
Users Today : 1006
Users Yesterday : 1033