न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ यात्रा 2026 से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से मिले सीएमओ, श्रद्धालुओं के लिए बन रहा विशेष हेल्थ प्लान!” “हरिद्वार पहुंचे आईजी राजीव स्वरुप, अपराध समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए कड़े निर्देश; बोले— संवेदनशील जनपद में पुलिसिंग का स्तर और बेहतर बनाएं” “श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान तेज” “हरित हरिद्वार का संकल्प: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने पत्नी संग किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश” “HRDA में नई तैनाती से बढ़ी हलचल, जमीनी अनुभव वाले अधिकारी प्रत्यूष सिंह बने सचिव; विकास, नियोजन और प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा” “उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा धमाका: कई IPS-PPS अधिकारियों के तबादले, कुंभ-2027 से लेकर ट्रैफिक और CID तक नई तैनातियां!”
Home » कार्यवाही » भगवानपुर तहसील की बड़ी कार्रवाई: 9 करोड़ के सरकारी बकाया पर इकबालपुर शुगर मिल की 77 बीघा भूमि कुर्क, किसानों के करोड़ों गन्ना भुगतान पर भी संकट गहराया

भगवानपुर तहसील की बड़ी कार्रवाई: 9 करोड़ के सरकारी बकाया पर इकबालपुर शुगर मिल की 77 बीघा भूमि कुर्क, किसानों के करोड़ों गन्ना भुगतान पर भी संकट गहराया

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। तहसील भगवानपुर प्रशासन ने विभिन्न मदों का 9 करोड रुपए का सरकारी बकाया जमाना करने पर धनश्री एग्रो प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड इकबालपुर शुगर मिल की भूमि कुर्क की है। प्रशासन की इस कार्रवाई से मिल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि किसानों का भी इस शुगर मिल पर करोड़ों रुपया गन्ने भुगतान का भी बकाया भूत चल रहा है।
उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी तहसील भगवानपुर के आदेश पर सोमवार को नायब तहसीलदार भगवानपुर अनिल गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व विभाग की एक टीम इकबालपुर पहुंची। जहां पर राजस्व विभाग की टीम ने मिल प्रबंधन को सूचना दी कि विभिन्न मदों का करोड़ों रुपए का सरकारी बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है इसलिए शुगर मिल की भूमि कुर्क की जा रही है। धनश्री एग्रो प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड इकबालपुर शुगर मिल स्थित ग्राम बेहड़ेकी सैदाबाद में मिल के नाम भूमि खसरा संख्या 133 क्षेत्रफल लगभग 77 बीघा खाम साथ में कुर्क कर ली गई है। नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता ने बताया कि मिल प्रबंधन को बार-बार आगाह करने के बाद भी सरकारी बकाया जमा नहीं हो रहा है। जिस कारण उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आज शुगर मिल की भूमि कर्क की गई है। उन्होंने बताया कि बकाया
वसूली की कार्रवाई गतिमान है। शुगर मिल प्रबंधन को जानकारी दे दी गई है कि यदि अभी भी सरकारी बकाया जमा करने में आनाकानी की गई तो और अधिक सख्त कार्रवाई होगी।

आज कुर्क की गई भूमि की नीलामी प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।

भूमि कुर्क किए जाने की कार्रवाई के दौरान नया तहसीलदार अनिल गुप्ता के अलावा संग्रह अमीन सोम दत्त सैनी, राजवीर सिंह, प्रताप,विजेंद्र सिंह मौजूद रहे।

813 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 4 0 6 8
Users Today : 173
Users Yesterday : 866

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 4 0 6 8
Users Today : 173
Users Yesterday : 866