न्यूज़ फ्लैश
“संत समाज की नई हुंकार: अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद का गठन, महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राम विशाल दास को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी” “हरिद्वार को मिला नया वित्तीय सारथी: एडीएम वैभव गुप्ता ने संभाला पदभार, राजस्व वसूली और लंबित मामलों पर रहेगा फोकस” “पुरानी पेंशन की जंग तेज: हरिद्वार में कर्मचारियों का बिगुल, 21 अप्रैल को बाइक रैली से गरजेगा आंदोलन—‘जब नेताओं की पेंशन कायम, तो हमारी क्यों बंद?’” “गांव-गांव में खुले ‘मिनी सचिवालय’, अब प्रधान सुनेंगे जनता की फरियाद — हरिद्वार बना देश का पहला जनपद, वर्चुअल जनसुनवाई से मौके पर होगा समाधान!” “सीबीएसई हाईस्कूल में चमका एचआर पब्लिक स्कूल का नाम: 100% रिजल्ट के साथ अक्सा अंसारी 97% अंक लेकर बनीं टॉपर, 13 छात्रों ने 90%+ अंक हासिल कर रचा सफलता का नया कीर्तिमान” “गांव-गांव में शहर जैसी सुविधाओं का सपना साकार करेगी RLD—त्रिलोक त्यागी की हुंकार, जयंत चौधरी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए उमड़ा जनसैलाब, मोंटी के नेतृत्व में मंगलौर सीट पर फतह का दावा”
Home » प्रतिबंध » “उत्तर प्रदेश के रामपुर में बर्ड फ्लू अलर्ट के बाद हरिद्वार में सख्त सतर्कता: 1 सप्ताह तक कुक्कुट पक्षियों, अंडों और मांस के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध”

“उत्तर प्रदेश के रामपुर में बर्ड फ्लू अलर्ट के बाद हरिद्वार में सख्त सतर्कता: 1 सप्ताह तक कुक्कुट पक्षियों, अंडों और मांस के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 14 अगस्त 2025 –पड़ोसी जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) में बर्ड फ्लू (H5N1) के मामलों के बाद हरिद्वार प्रशासन ने संक्रमण की रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश जारी कर अन्य जनपदों व राज्यों से हरिद्वार में कुक्कुट पक्षियों, अंडों और कुक्कुट मांस के परिवहन पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।डीएम ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय केवल सावधानी के तौर पर लिया गया है, ताकि वायरस जिले में न फैले। उन्होंने बताया कि पिछले 3–4 दिनों से लगातार सैंपलिंग हो रही है और अभी तक कोई गंभीर मामला सामने नहीं आया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) के नेतृत्व में टीमें गांवों, पोल्ट्री फार्मों और परिवहन मार्गों पर सैंपलिंग व जन-जागरूकता अभियान चला रही हैं। पुलिस विभाग के साथ मिलकर चेकिंग प्वाइंट्स पर वाहनों की जांच की जा रही है। आदेश की अवहेलना करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।सीवीओ को निर्देश दिए गए हैं कि कुक्कुट पालन क्षेत्रों में संबंधित थाना अध्यक्षों के साथ बैठकें कर स्थानीय लोगों को आदेश की जानकारी दी जाए। संदिग्ध सामग्री मिलने पर सैंपलिंग कर प्रयोगशाला जांच अनिवार्य होगी।

जारी आदेश की प्रतियां सचिव, पशुपालन विभाग उत्तराखंड, मंडलायुक्त पौड़ी गढ़वाल, निदेशक पशुपालन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, उप जिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग, मुख्य चिकित्साधिकारी और सीवीओ सहित संबंधित विभागों को भेजी गई हैं, ताकि समन्वय और सतर्कता बनी रहे।

डीएम मयूर दीक्षित ने अपील की है कि जिले के कुक्कुट पालक, व्यापारी और नागरिक प्रशासन का सहयोग करें तथा अफवाहों से बचें। उन्होंने आश्वासन दिया कि खतरे की स्थिति समाप्त होते ही रोक हटा दी जाएगी। यह कदम जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है।

 

484 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“गांव-गांव में शहर जैसी सुविधाओं का सपना साकार करेगी RLD—त्रिलोक त्यागी की हुंकार, जयंत चौधरी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए उमड़ा जनसैलाब, मोंटी के नेतृत्व में मंगलौर सीट पर फतह का दावा”