न्यूज़ फ्लैश
“संत समाज की नई हुंकार: अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद का गठन, महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राम विशाल दास को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी” “हरिद्वार को मिला नया वित्तीय सारथी: एडीएम वैभव गुप्ता ने संभाला पदभार, राजस्व वसूली और लंबित मामलों पर रहेगा फोकस” “पुरानी पेंशन की जंग तेज: हरिद्वार में कर्मचारियों का बिगुल, 21 अप्रैल को बाइक रैली से गरजेगा आंदोलन—‘जब नेताओं की पेंशन कायम, तो हमारी क्यों बंद?’” “गांव-गांव में खुले ‘मिनी सचिवालय’, अब प्रधान सुनेंगे जनता की फरियाद — हरिद्वार बना देश का पहला जनपद, वर्चुअल जनसुनवाई से मौके पर होगा समाधान!” “सीबीएसई हाईस्कूल में चमका एचआर पब्लिक स्कूल का नाम: 100% रिजल्ट के साथ अक्सा अंसारी 97% अंक लेकर बनीं टॉपर, 13 छात्रों ने 90%+ अंक हासिल कर रचा सफलता का नया कीर्तिमान” “गांव-गांव में शहर जैसी सुविधाओं का सपना साकार करेगी RLD—त्रिलोक त्यागी की हुंकार, जयंत चौधरी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए उमड़ा जनसैलाब, मोंटी के नेतृत्व में मंगलौर सीट पर फतह का दावा”
Home » संदेश » हरिद्वार में आशीष यादव और चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, धूमधाम और जोश के साथ मनाकर देशभक्ति की अलख जगाई

हरिद्वार में आशीष यादव और चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, धूमधाम और जोश के साथ मनाकर देशभक्ति की अलख जगाई

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय हरिद्वार पर 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर झंडा रोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ और युवा नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजवादी युव जनसभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव और लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने संयुक्त बयान में कहा कि आज हम जिस आजादी का आनंद ले रहे हैं, वह भारत माता के अमर शहीदों की कुर्बानी का नतीजा है। हमें हमेशा उनका योगदान याद रखना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलकर देश की रक्षा के लिए हर प्रकार का बलिदान देने के लिए तैयार रहना चाहिए।कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी ने भी स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे देश की आजादी में सभी धर्म और जाति के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि हमें भी उसी तरह मिलजुल कर देश को मजबूत बनाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए।

 

इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी रईस अहमद, कामेश्वर सिंह यादव, प्रिंस यादव, दीक्षांत शर्मा, आदेश उपाध्याय, पवन कुमार, धनु माजिद अली, शिबू कश्यप, विजय यादव, अभिषेक यादव, अभी यादव, शिवराम, मनोज कुमार, सोनू सरदार समेत कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी ने मिलकर तिरंगे का सम्मान किया और देशभक्ति के गीतों तथा भाषणों के माध्यम से आजादी के महत्व को याद किया। इस प्रकार समाजवादी पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस को एक उत्साहपूर्ण और संदेशमूलक तरीके से मनाया।

207 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“गांव-गांव में शहर जैसी सुविधाओं का सपना साकार करेगी RLD—त्रिलोक त्यागी की हुंकार, जयंत चौधरी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए उमड़ा जनसैलाब, मोंटी के नेतृत्व में मंगलौर सीट पर फतह का दावा”