न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : वारदात से पहले ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, तमंचे-कारतूस संग आरोपित गिरफ्तार BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Home » कार्यवाही » “अनीता भारती के नेतृत्व में हरिद्वार में ड्रग्स माफिया पर करारी चोट – मेडिकल स्टोर्स से लेकर दवा फैक्ट्रियों तक ताबड़तोड़ छापेमारी, नियम तोड़ने वालों में हड़कंप”

“अनीता भारती के नेतृत्व में हरिद्वार में ड्रग्स माफिया पर करारी चोट – मेडिकल स्टोर्स से लेकर दवा फैक्ट्रियों तक ताबड़तोड़ छापेमारी, नियम तोड़ने वालों में हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)दिनांक 14 अगस्त 2025 को अपर आयुक्त के निर्देश पर ड्रग्स कंट्रोल विभाग की टीम ने कनखल, हरिद्वार व आसपास के क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर्स, होलसेल प्रतिष्ठानों और दवा निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ औषधि निरीक्षक श्रीमती अनीता भारती, औषधि निरीक्षक श्री हरीश सिंह और कुमारी मेघा ने कई प्रतिष्ठानों में जांच की।निरीक्षण में कुछ दुकानों पर अनियमितताएं पाई गईं, जिन पर संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट दवाओं का क्रय-विक्रय नहीं होगा। साथ ही लाइसेंस में किसी भी प्रकार का परिवर्तन, जैसे कॉम्पिटेंट पर्सन या पता परिवर्तन, की सूचना पहले से ड्रग्स विभाग को देना अनिवार्य है और आवश्यक संशोधन करवाना होगा।

संयुक्त टीम, जिसमें वरिष्ठ औषधि निरीक्षक, हरिद्वार व सीडीएससीओ निरीक्षक शामिल थे, ने एम/एस हीरल लेबोरेट्रीज़ (रुड़की) और एम/एस ओम साई फार्मा पैक (सिडकुल, हरिद्वार) के लिए डब्ल्यू.एच.ओ. प्रमाणपत्र नवीनीकरण की प्रक्रिया भी पूरी की।

इसके अलावा, रुड़की स्थित हील एंड क्योर फ़ार्मास्यूटिकल्स का निरीक्षण दिल्ली के औषधि निरीक्षक के साथ किया गया, जिसमें आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि नारकोटिक और सायकोट्रॉपिक दवाओं का निर्माण करने वाली कंपनियों पर विधि-नियमों के अनुरूप लगातार निगरानी और जांच जारी रहेगी।

ALSO READ  "ARTO एल्विन रोक्सी की अगुवाई में चला अब तक का सबसे बड़ा अभियान: उत्तम शुगर मिल में ट्रैक्टर–ट्रॉली पर कसा शिकंजा, 265 चालान, 20 वाहन सीज, कोहरे में सुरक्षा को लेकर दिया कड़ा संदेश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 6 0
Users Today : 313
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 7 6 0
Users Today : 313
Users Yesterday : 930