न्यूज़ फ्लैश
“सीबीएसई हाईस्कूल में चमका एचआर पब्लिक स्कूल का नाम: 100% रिजल्ट के साथ अक्सा अंसारी 97% अंक लेकर बनीं टॉपर, 13 छात्रों ने 90%+ अंक हासिल कर रचा सफलता का नया कीर्तिमान” “गांव-गांव में शहर जैसी सुविधाओं का सपना साकार करेगी RLD—त्रिलोक त्यागी की हुंकार, जयंत चौधरी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए उमड़ा जनसैलाब, मोंटी के नेतृत्व में मंगलौर सीट पर फतह का दावा” “अक्षय तृतीया पर हरिद्वार में भव्य आयोजन: सीएम धामी ने किया गंगा घाट का लोकार्पण, स्वामी परमानंद गिरि जी की 71वीं संन्यास जयंती मनाई गई” “हरिद्वार में पंजाब नेशनल बैंक का दमदार ‘मेगा रिटेल आउटरीच’ शो—₹55 करोड़ के लोन प्रस्तावों की बरसात, मौके पर ही करोड़ों की मंजूरी!” “जंगली जानवरों का कहर: फसलें तबाह, दहशत में किसान—हरिद्वार के किसानों ने राकेश टिकैत से लगाई गुहार, मुआवजे और सुरक्षा की उठी जोरदार मांग!” “चारधाम यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ नहीं! हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन—50 किलो सड़ी मिठाई जब्त, मौके पर ही गड्ढा खोदकर कराई नष्ट”
Home » उड़ान » “खानपुर में उद्यमिता की नई उड़ान: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की कार्यशाला में महिलाओं को मिला कारोबार का मंत्र, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान”

“खानपुर में उद्यमिता की नई उड़ान: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की कार्यशाला में महिलाओं को मिला कारोबार का मंत्र, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज जनपद हरिद्वार के खानपुर विकासखंड में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत एक ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिला सदस्यों को उद्यम से जोड़ना और उन्हें बैंक से ऋण लेकर छोटे उद्योग स्थापित करने में सहायता प्रदान करना था। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना और अन्य संचालित परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के बारे में जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना ने महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी, जिससे वे परियोजना के लाभों को समझ सकें। कार्यशाला के दौरान, प्रतिभागियों का नामांकन भी किया गया, ताकि वे योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सेवाओं का लाभ उठा सकें।इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना, विभिन्न बैंकों के अधिकारी, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के बिज़नेस प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्सपर्ट राव आशकर, एनआरएलएम के बीएमएम और एरिया कॉर्डिनेटर, रीप परियोजना के लाइवलीहुड कॉर्डिनेटर, एग्रीकल्चर एक्टेंशन, आईपीआरपी, सीएलएफ स्टाफ, सीएलएफ के बीओडी सदस्य और अन्य महिला एवं ब्लॉक के कर्मचारी उपस्थित थे। इस पहल से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपनी आजीविका को बेहतर बनाने के लिए एक सशक्त मंच मिला है।

149 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“गांव-गांव में शहर जैसी सुविधाओं का सपना साकार करेगी RLD—त्रिलोक त्यागी की हुंकार, जयंत चौधरी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए उमड़ा जनसैलाब, मोंटी के नेतृत्व में मंगलौर सीट पर फतह का दावा”