न्यूज़ फ्लैश
“ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका: STF के शिकंजे में 15 म्यूल खाते, करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो मास्टरमाइंड दबोचे!” “चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों पर सख्ती: हरिद्वार पहुंचीं आईजी विम्मी सचदेवा रमन, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश” “चारधाम यात्रा में ट्रैफिक का महाक्लेश! हरिद्वार में सख्त प्लान लागू—भारी वाहन बॉर्डर पर स्टॉप, जानिए कौन सा रूट रहेगा चालू और कहां लगेगा ब्रेक” “बहादराबाद में नारी शक्ति का महाकुंभ: ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में उमड़ा उत्साह का सैलाब, सशक्तिकरण की गूंज के बीच महिलाओं ने भरी बदलाव की हुंकार” “NH पर तेज रफ्तार का कहर: ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की दर्दनाक मौत, महिला डॉक्टर सदमे में—टक्कर मारकर फरार हुआ चालक, पुलिस जांच में जुटी” “इंतजार खत्म! CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी—अब बस रोल नंबर डालो और तुरंत देखो अपना स्कोर”
Home » शपथ » व्यापारियों की समस्याओं का होगा समाधान, नवगठित व्यापार मंडल ने ली शपथ

व्यापारियों की समस्याओं का होगा समाधान, नवगठित व्यापार मंडल ने ली शपथ

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। देवपुरा चौक से आर्य नगर चौक ऊंचा पुल तक की 24 व्यापार मंडल इकाइयों के समन्वय से “शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार” का गठन किया गया।

गुरुवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विधायक मदन कौशिक और मेयर किरण जैसल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

विधायक मदन कौशिक ने कहा कि व्यापारी वर्ग को संगठित होकर कार्य करना चाहिए। उनकी समस्याओं का समाधान सरकार प्राथमिकता से करेगी।

उन्होंने संगठन को एकता की ताकत बताते हुए व्यापारियों के हित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

मेयर किरण जैसल ने कहा कि नगर निगम स्तर की समस्याओं को समय रहते हल किया जाएगा। साथ ही उन्होंने व्यापारियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

नवगठित मंडल में मृदुल कौशिक को अध्यक्ष, अशोक अग्रवाल को कार्यकारी अध्यक्ष, सतीश भाटिया को महामंत्री, आकाश चौहान को कोषाध्यक्ष तथा हर्षित त्रिपाठी को संगठन मंत्री बनाया गया।

समारोह में अन्य उपाध्यक्षों सहित कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे

व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि संगठन उन्हें मजबूती देगा और स्थानीय समस्याओं का समाधान तेज़ी से होगा।

293 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *