न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा हरिद्वार! जूना अखाड़े के रमता पंचों के नगर प्रवेश के साथ कुंभ-2027 की धार्मिक गतिविधियों का भव्य आगाज BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर प्रशासन अलर्ट मोड में, सीसीटीवी से हर घाट पर पैनी नजर—अफसरों को भीड़ नियंत्रण के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: हरिद्वार में यातायात नियमों की अनदेखी पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 42 वाहनों के 44 चालान, 2 सीज; बसों में यात्री सुरक्षा मानकों की भी खुली पोल BIG BREAKING:: रविदास जी के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार, समानता और सम्मान के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखंड BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे CM धामी, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर टेका मत्था, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: गुरु रविदास जयंती वर्ष पर हरिद्वार पहुंचेंगे सीएम धामी, धनौरी में समरसता संकल्प यात्रा में करेंगे प्रतिभाग; प्रशासन अलर्ट!
Home » सुसाइड » “हरिद्वार कोर यूनिवर्सिटी में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत: हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, कारणों की जांच में जुटी पुलिस”

“हरिद्वार कोर यूनिवर्सिटी में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत: हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, कारणों की जांच में जुटी पुलिस”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार के कोर यूनिवर्सिटी हॉस्टल में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बिहार निवासी 19 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है, जो हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सुबह उसके कमरे में शव पंखे से लटका मिला, जिससे यूनिवर्सिटी प्रशासन और छात्रों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और पंचनामा भरने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच जारी है और जल्द ही आत्महत्या के पीछे की वजह का खुलासा किया जाएगा। इस घटना से यूनिवर्सिटी परिसर में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

 

ALSO READ  "हरिद्वार सिडकुल में रहस्यमयी मौत: शादी के 9 महीने बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, बंद कमरे में लटका मिला शव, परिवार में मचा मातम"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 5 2 6
Users Today : 633
Users Yesterday : 660
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 5 2 6
Users Today : 633
Users Yesterday : 660