न्यूज़ फ्लैश
“Uttrakhand:के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का खुला नया रास्ता, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में परखी तैयारियां” “kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख”
Home » हड़कंप » “BCY ज्वैलर्स के मालिक यशपाल मल्होत्रा के घर बड़ी चोरी की वारदात: नई रखी गई नौकरानी ने विश्वास जीतकर चाय में मिलाया नशीला पदार्थ, पूरे परिवार को किया बेहोश और लाखों के जेवरात व नकदी लेकर हुई फरार”

“BCY ज्वैलर्स के मालिक यशपाल मल्होत्रा के घर बड़ी चोरी की वारदात: नई रखी गई नौकरानी ने विश्वास जीतकर चाय में मिलाया नशीला पदार्थ, पूरे परिवार को किया बेहोश और लाखों के जेवरात व नकदी लेकर हुई फरार”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार शहर के प्रसिद्ध सर्राफा व्यवसायी और BCY ज्वैलर्स के मालिक यशपाल मल्होत्रा के घर एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है, जिसने पूरे व्यापारिक क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। घटना आरके एन्क्लेव स्थित उनके आवास की है,

जहां महज चार दिन पहले घरेलू काम के लिए रखी गई एक नौकरानी ने पूरे परिवार को नशीली चाय पिलाकर बेसुध कर दिया और फिर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई।गुरुवार सुबह, नौकरानी ने यशपाल मल्होत्रा, उनकी पत्नी जीत मल्होत्रा और उनके चार वर्षीय बेटे शिवा को चाय पिलाई। कुछ ही मिनटों में तीनों अचेत हो गए। देर शाम जब यशपाल और उनकी पत्नी को होश आया तो घर का नजारा देख वे हैरान रह गए।

कमरों की हालत अस्त-व्यस्त थी, अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और नौकरानी गायब थी। पीड़ितों को तुरंत सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक फुटेज सामने आया है

जिसमें महिला तड़के अकेले घर से निकलते हुए दिख रही है। उसका चेहरा स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है, जिससे पहचान की पुष्टि हुई है।

पुलिस का कहना है कि यह वारदात पूरी तरह से योजनाबद्ध थी। आरोपी महिला ने पहले परिवार का विश्वास जीता, फिर उनकी दिनचर्या का अध्ययन किया और मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 7 3 2
Users Today : 115
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 7 3 2
Users Today : 115
Users Yesterday : 938