न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार में अवैध पशु कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 60 किलो भैंसवंशीय मांस, कटान उपकरण और नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार, गोवंश संरक्षण टीम व पुलिस का संयुक्त छापा” “हर बच्चे तक पहुंचेगी जिंदगी की दो बूंदें: हरिद्वार में 3.36 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिए सख्त निर्देश” “कुंभ-2027 की उल्टी गिनती शुरू: हरिद्वार में युद्धस्तर पर तैयारियां, 90% पूरी हुई सड़क, नया स्टील पुल देगा श्रद्धालुओं को राहत” “शादी का जोश पड़ा महंगा! सड़क पर हूटर बजाकर झाड़ रहे थे रौब, वायरल वीडियो देखते ही हरिद्वार पुलिस ने 5 गाड़ियों पर चला दिया बुलडोजर जैसा एक्शन” “पुलिस लाइन में दौड़े एसएसपी नवनीत सिंह, जवानों ने भी दिखाई फुर्ती; परेड ग्राउंड से फिटनेस, अनुशासन और सख्त ट्रेनिंग का दिया गया बड़ा संदेश” “चौकीदार को गोली मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने से बचा, पैर में लगी गोली; साथी फरार, जंगलों में कॉम्बिंग तेज!”
Home » कार्यवाही » गौकशी के विरुद्ध रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम गढ़ में छापेमारी कर 10 किलो गौमांस समेत एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

गौकशी के विरुद्ध रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम गढ़ में छापेमारी कर 10 किलो गौमांस समेत एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे गौकशी विरोधी अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक आरोपी को गौमांस बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

घटना 5 अगस्त 2025 की है, जब पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गढ़ निवासी धन्नु पुत्र रशीद व उसका भाई बाला पुत्र रशीद मिलकर अपने घर में गौवध कर गौमांस बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली रानीपुर पुलिस ने तत्काल छापेमारी की कार्रवाई की।

पुलिस ने मौके से आरोपी धन्नु पुत्र रशीद को गौमांस की कटान करते हुए गिरफ्तार किया, जबकि उसका भाई बाला मौके से फरार हो गया। मौके पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 किलो गौमांस और गौकशी के उपकरण बरामद किए।

इस मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध गौवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. धन्नु पुत्र रशीद, निवासी ग्राम गढ़, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार

बरामदगी:10 किलो गौमांस

गौकशी उपकरण

पुलिस टीम में शामिल रहे:

उप निरीक्षक अर्जुन कुमार

कांस्टेबल 489 हरीश राणा

होमगार्ड ब्रह्मपाल

पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

486 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 7 9 1 5
Users Today : 623
Users Yesterday : 1122

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 7 9 1 5
Users Today : 623
Users Yesterday : 1122