न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » निर्देश » उत्तरकाशी आपदा: सरकार ने युद्धस्तर पर राहत कार्यों के लिए SDRF से 20 करोड़ रुपये किए जारी, मुख्यमंत्री धामी ने दी त्वरित मदद की निर्देश

उत्तरकाशी आपदा: सरकार ने युद्धस्तर पर राहत कार्यों के लिए SDRF से 20 करोड़ रुपये किए जारी, मुख्यमंत्री धामी ने दी त्वरित मदद की निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार) उत्तराखंड। उत्तरकाशी जिले के धराली, हर्षिल और आसपास के क्षेत्रों में हाल ही में आई आपदा के मद्देनज़र उत्तराखंड सरकार ने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) से 20 करोड़ रुपये की राशि तत्काल प्रभाव से स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है ताकि प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से राहत पहुंचाई जा सके। धनराशि का उपयोग राहत सामग्री, मेडिकल सहायता, अस्थायी आश्रय, भोजन, दवाइयों और आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था में किया जाएगा।

सेना, SDRF, NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर राहत कार्य में जुटी हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार के लिए प्रत्येक नागरिक की जान अनमोल है और सभी पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर उनकी भोजन, दवाई, और रहने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, प्रभावित क्षेत्रों में संचार व्यवस्था और बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। सरकार की प्राथमिकता पीड़ितों की सुरक्षा और त्वरित सहायता है

ALSO READ  BIG BREAKING:: समाधान दिवस में 140 फरियादियों की लगी लाइन, डीएम बोले—“फाइलें मत घुमाओ साहब, शिकायत का करो समाधान!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 5
Users Today : 640
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 5
Users Today : 640
Users Yesterday : 496