न्यूज़ फ्लैश
“देवस्थल से गूंजा भारत का वैज्ञानिक स्वाभिमान: राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले— एरीज बना आत्मनिर्भर भारत की अंतरिक्ष शक्ति का प्रतीक, विज्ञान को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान” “पीएम किसान की 23वीं किस्त का ऐलान: 20 जून को किसानों के खातों में आएंगे ₹2000, करोड़ों अन्नदाताओं को मिलेगी बड़ी राहत” “डीपीआरओ पर गिरी शासन की गाज: गंभीर शिकायतों के बाद पद से हटाए गए अतुल प्रताप सिंह, जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय समिति” “हरिद्वार में तीरंदाजी का महाकुंभ शुरू, 27 राज्यों के 700 से अधिक धनुर्धर मैदान में; विजेताओं को मिलेगा असली सोने का मेडल” “जनहित सर्वोपरि: दिशा समिति की बैठक में त्रिवेंद्र रावत ने अधिकारियों को दी चेतावनी, योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना होगा” “योग की ओर बढ़ेंगे कदम, स्वस्थ भारत का होगा संकल्प: हरिद्वार में आयुष मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में कल गूंजेगा “रन फॉर योग” अभियान”
Home » कहर » हरिद्वार में बाढ़ का कहर: अहमदपुर गांव और डिस्टिलरी फैक्ट्री में घुसा पानी, 150 से अधिक लोग फंसे, उप निरीक्षक प्रदीप राठौर और खेमेन्द्र गंगवार की अगुवाई में रातभर चला रेस्क्यू अभियान

हरिद्वार में बाढ़ का कहर: अहमदपुर गांव और डिस्टिलरी फैक्ट्री में घुसा पानी, 150 से अधिक लोग फंसे, उप निरीक्षक प्रदीप राठौर और खेमेन्द्र गंगवार की अगुवाई में रातभर चला रेस्क्यू अभियान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जनपद के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अहमदपुर और उत्तम डिस्टिलरी फैक्ट्री में देर रात बाढ़ का पानी घुस गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। भारी बारिश और नदियों में बढ़ते जलस्तर के कारण फैक्ट्री परिसर और गांव के कई हिस्सों में पानी भर गया। इससे फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे 150 से अधिक मजदूर और ट्रक चालक फंस गए।जैसे ही बाढ़ की सूचना 112 कंट्रोल रूम को मिली, प्रशासन तत्काल हरकत में आया। पुलिस, फायर ब्रिगेड और जल पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर रवाना की गईं। पुलिस उपनिरीक्षक प्रदीप राठौर और चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार के नेतृत्व में पुलिस बल ने पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाली।रातभर चले रेस्क्यू अभियान में पुलिस और राहतकर्मियों ने अदम्य साहस दिखाते हुए करीब 40 फैक्ट्री मजदूरों और 12 ट्रक चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान तेज बहाव और अंधेरे के बावजूद टीमों ने बेहद मुस्तैदी के साथ काम किया।फैक्ट्री के साथ-साथ ग्राम अहमदपुर में भी जलभराव से जनजीवन प्रभावित हुआ।

प्रशासन ने सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है और कहा है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।

मौके पर राहत और बचाव की टीमें तैनात हैं, जबकि जिला प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से दूर रहें और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

853 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 6 2 2
Users Today : 431
Users Yesterday : 718

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 5 6 2 2
Users Today : 431
Users Yesterday : 718